
वनप्लस यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर आप OnePlus 10 Pro, OnePlus 10T या OnePlus 10R स्मार्टफोन यूज करते हैं, तो आपको अब 5G इंटरनेट स्पीड का मजा मिलेगा।। कंपनी ने रिलायंस जियो की 5G सर्विस को सपोर्ट करने के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट किया है। आप इस लेटेस्ट अपडेट को इन फोन की सेटिंग्स में दिए गए सिस्टम अपडेट ऑप्शन में जा कर चेक कर सकते हैं। यह अपडेट अभी कुछ यूजर्स के लिए ही रोलआउट किया जा रहा है।
यह भी पढ़े-https://unique24cg.com/diwali-recipe-do-you-like-cashew-katli-here-is-the-recipe/
नया सिक्योरिटी पैच भी हुआ रोलआउट
नए अपडेट के साथ कंपनी डिवाइसेज के लिए लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच भी रोलआउट कर रही है। वनप्लस कम्यूनिटी फोरम पर पोस्ट किए गए ऑफिशियल चेंजलॉग के अनुसार वनप्लस 10T और वनप्लस 10 प्रो के लिए अक्टूबर 2022 का ऐंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच आया है। वहीं, वनप्लस 10R के लिए कंपनी सितंबर 2022 का सिक्योरिटी पैच रोलआउट किया है।
हमें instagram पर फ़ॉलो करें…..👉 unique24cg.com (@unique24cg) • Instagram photos and videos
बेहतर नेटवर्क और वाई-फाई एक्सपीरियंस
वनप्लस 10 प्रो के लिए आए NE2211 11.A.18 अपडेट में आपको ऐंड्रॉयड के लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ जियो की 5G कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं, वनप्लस 10T का CPH2413 11.A.10 अपडेट फोन के क्रैश होने की समस्या को भी दूर करता है। इसके साथ ही नए अपडेट के बाद यूजर्स को पहले से बेहतर नेटवर्क और वाई-फाई एक्सपीरियंस और स्क्रीन डिस्प्ले क्वॉलिटी देखने को मिलेगी।
इन शहरों में शुरू हुई जियो की 5G सर्विस
रिलायंस जियो (Reliance Jio) की 5G सर्विस की शुरुआत दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और वाराणसी में हुई है। यहां 5G इंटरनेट की टेस्टिंग की जा रही है। कंपनी इस साल के आखिर तक देश के कुछ और शहरों में अपनी 5G सर्विस को शुरू करेगी। जियो अपनी इस सर्विस को कुछ यूजर्स के साथ टेस्ट कर रहा है और इसीलिए वनप्लस 10 सीरीज के इन डिवाइसेज के सभी यूजर्स को 5G स्पीड अभी नहीं मिलेगी। हैंडसेट पर जियो की 5G सर्विस से जुड़ी जानकारी के लिए आप My Jio ऐप को चेक कर सकते हैं।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें 👇