Site icon unique 24 news

GST 2.0 के बाद भी महंगा सामान…? अब सीधे 1915 करें पर शिकायत…

रायपुर:-  GST 2.0 के लागू होने के बाद से आम जनता को राहत मिलनी शुरू हो गई है। साबुन, तेल, घरेलू सामान से लेकर वाहनों तक की कीमतों में गिरावट आई है। लेकिन प्रदेश में कई ऐसे दुकानदार हैं जो अभी भी पुरानी MRP और पुरानी टैक्स दरों के अनुसार ही ग्राहकों से वसूली कर रहे हैं। इसको लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है और लोगों से शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी की अपील

यह भी पढ़े … डोंगरगढ़ नवरात्र मेला में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर अचानक हमला…! – unique 24 news

GST विभाग की टीम कर रही जांच

वित्त मंत्री ने बताया कि GST विभाग की टीमें पूरे प्रदेश में दौरे पर हैं और दुकानों की जांच कर रही हैं कि कोई दुकानदार ग्राहकों को ठग न सके। यदि किसी दुकानदार के खिलाफ शिकायत सही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

क्या करें ग्राहक?

जनता से अपील

यह अभियान सिर्फ सरकार की नहीं, जनता की भी जिम्मेदारी है। जागरूक ग्राहक ही बेईमानी और लूट को रोक सकता है। इसलिए अगर आपको कहीं भी लगे कि GST 2.0 के तहत मिलने वाला लाभ आपसे छीनने की कोशिश की जा रही है, तो बिना देर किए शिकायत करें। GST 2.0 का उद्देश्य आम लोगों को राहत देना है। सरकार ने दरें घटाकर कीमतें कम की हैं, लेकिन यदि दुकानदार पुरानी दरों से वसूली करते हैं तो वह कानूनी उल्लंघन है। ऐसे में ग्राहक को न सिर्फ अपना हक मांगना चाहिए, बल्कि शिकायत कर उचित कार्रवाई करवानी चाहिए।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version