
अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जो हमारे श्वसन तंत्र को बहुत बुरी तरह प्रभावित करती है। इसमें पीड़ित व्यक्ति के श्वसन नली में सूजन आ जाती है जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। इसके अलावा पीड़ित मरीज को खांसी, घबराहट और सांस फूलने की समस्या भी होने लगती हैं। इसलिए डॉक्टर अस्थमा के मरीजों अपने साथ दवाएं या इनहेलर रखने की सलाह देते हैं। साथ ही यदि अस्थमा के मरीज दूध के साथ बादाम, काली मिर्च और चीनी मिलाकर पिएंगे तो ये आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं अस्थमा के मरीज कैसे करें इन चीजों का सेवन।
यह भी पढे- https://unique24cg.com/good-news-cm-tweeted-and-wrote-dada-to-be/
विटामिन डी से भरपूर चीजें
कई रिसर्च के अनुसार, अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो तो अस्थमा का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं विटामिन डी की कमी होने से शरीर में कई समस्याएं होने लगती हैं। डॉक्टर की मानें तो विटामिन डी से भरपूर चीजें खाने से अस्थमा अटैक का खतरा भी कम हो जाता है। जैसे – दही, जूस, मछलियां, मशरूम, चीज आदि। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।
हमें instagram पर फ़ॉलो करें…..unique24cg.com (@unique24cg) • Instagram photos and videos
फल और सब्जियां
फल और सब्जियों का सेवन करने से अस्थमा के खतरे से बचा जा सकता है। रिसर्च की मानें तो यदि ताजे फल और सब्जियों का सेवन अधिक किया जाए तो यह अस्थमा की बीमारी को रोक सकता है। इसलिए अस्थमा के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। जैसे – गाजर, पालक, हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली, शकरकंद, संतरा आदि को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
साबुत अनाज
अस्थमा के मरीजों को साबुत अनाज को भी अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। साबुत अनाज जैसे- ओट्स, कुट्टू का आटा, दलिया, साबुत गेंहू से बना पास्ता आदि। ये सभी अस्थमा के लक्षणों को कम करने मदद करते हैं।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें