
हेल्थ डेस्क :- ब्रेड उत्तपम एक हेल्दी और टेस्टी रेसिपी है, जिसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं। सूजी (Semolina)से बनने वाली ये डिश काफी सारी सब्जियों से भरपूर होती है। आप बच्चों के टिफिन के लिए भी इस डिश को बना सकते हैं। इसके अलावा अगर आप डायटिंग पर हैं तो आप इसे ब्राउन ब्रेड के साथ बना सकते हैं। यहां सीखें इसे बनाने की आसान रेसिपी।
यह भी पढ़े-https://unique24cg.com/jjust-music-and-jackky-bhagnanis-new-song-released/
सामग्री-
2 ब्रेड स्लाइस
आधा कप सूजी
आधा कप दही
1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया अदरक
एक छोटी बारीक कटी प्याज
एक छोटी बारीक कटी शिमला मिर्च
बारीक कटी हरी मिर्च
एक छोटा बारीक कटा टमाटर
नमक स्वादानुसार
घी
हमें instagram पर फ़ॉलो करें…..👉 unique24cg.com (@unique24cg) • Instagram photos and videos
कैसे बनाएं
सबसे पहले ब्रेड के किनारे काटकर उसके सफेद हिस्से पर थोड़ा सा पानी लगाकर उसे सॉफ्ट कर लें। अब सूजी और दही एक साथ मिलाकर उसका पेस्ट बना तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में सब्जियां मिलाएं और नमक भी डाल दें। अब ब्रेड पर पेस्ट लगाएं और फिर तवा गर्म करके उस पर थोड़ा सा तेल डालकर ब्रेडउत्तपम बनाएं। इसे दोनों तरफ से अच्छे से सेकने के बाद फौरन दूसरी तरफ पलट दें। ब्रेड उत्तपम तैयार है, इसे सॉस या चटनी के साथ गर्म-गर्म सर्व करें।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें 👇