Site icon unique 24 news

NH पर ट्रेलर और बस की जोरदार टक्कर…! बड़ा हादसा 4 यात्रियों की मौत…

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। ट्रेलर ने पैसेंजर बस को टक्कर मार दी है। इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं दर्जनभर से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें….BJP राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने CM के साथ दाखिल किया नामांकन – unique 24 news

घायलों को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। पुलिस एवं प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी है। सिमगा से दामाखेड़ा मार्ग पर दरचूरा के पास एक मोड़ पर हादसा हुआ है।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा लगभग सवा ग्यारह बजे हुआ। यात्री बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी कि तभी सिमगा से 10 किलोमीटर आगे दरचुरा मोड़ पर पीछे से ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे बस हाईवे से नीचे जाकर पलट गई। घायलों को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है।

जशपुर में बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत

इधर करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान अचानक बस चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल यात्री ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version