NIT में BTech में प्रवेश के लिए कितने पर्सेंटाइल की जरूरत?

NIT में BTech में प्रवेश के लिए कितने पर्सेंटाइल की जरूरत?

वेब-डेस्क :- भारत के 31 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIT) में बीई/बीटेक और इंटीग्रेटेड बीटेक कोर्सेज में दाखिला JEE Main रैंक के आधार पर होता है। जोसा (JoSAA) काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से इन संस्थानों में प्रवेश मिलता है। IIT के बाद छात्रों की पहली पसंद NIT संस्थान होते हैं, जहां अच्छा प्लेसमेंट पैकेज और बेहतर करियर ग्रोथ की संभावना रहती है। एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार, NIT त्रिची ने 9वां स्थान हासिल किया है, जो इसे टॉप 10 संस्थानों में शामिल होने वाला एकमात्र गैर-IIT संस्थान बनाता है।

2025 में NIT प्रवेश के लिए आवश्यक परसेंटाइल किसी विशेष NIT में प्रवेश के लिए जरूरी परसेंटाइल कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे:

चुनी गई इंजीनियरिंग ब्रांच

श्रेणी (Category) जैसे सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी आदि

उस समय की प्रतिस्पर्धा (Competition)

टॉप 3 एनआईटी और संभावित पर्सेंटाइल रेंज (2025)

एनआईटी त्रिची में आमतौर पर 97.8 से 99.8 पर्सेंटाइल पाने वाले छात्रों को प्रवेश मिलता है। एनआईटी सुरथकल में 97.1 से 99.8 पर्सेंटाइल के बीच और एनआईटी राउरकेला में 95.6 से 99.5 पर्सेंटाइल पर एडमिशन संभव है। इसके अलावा, एनआईटी वारंगल में 97.4 से 99.9 और एनआईटी कालीकट में 97.3 से 99.6 पर्सेंटाइल के बीच दाखिला मिलता है।

NIT त्रिची में संभावित ब्रांचवार रैंक

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग: 1196 – 4178

इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग: 6688 – 9043

मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 9290 – 14173

सिविल इंजीनियरिंग: 19131 – 30998

केमिकल इंजीनियरिंग: 7616 – 19178

इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग: 2712 – 6799

यह भी पढ़े … विदेशी सब्जियों की खेती से आय 4 गुना बढ़ाने में 30,000 किसानों की मदद – unique 24 news

NIT सुरथकल में संभावित ब्रांचवार रैंक

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग: 1084 – 2628

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: 2836 – 3505

इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी: 2911 – 3877

कंप्यूटेशनल और डेटा साइंस: 3437 – 4148

मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 3340 – 12856

सिविल इंजीनियरिंग: 10933 – 25282

NIT राउरकेला में संभावित ब्रांचवार रैंक

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग: 2379 – 7801

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: 7885 – 12325

बायो टेक्नोलॉजी: 22123 – 34087

सिविल इंजीनियरिंग: 25338 – 32946

मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 9600 – 21690

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 13084 – 18305

महत्वपूर्ण तथ्य

NIT में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को 97+ पर्सेंटाइल प्राप्त करना आवश्यक होता है।

ओबीसी/एससी/एसटी श्रेणी के लिए अपेक्षित कटऑफ कम रहती है।

टॉप ब्रांच जैसे कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेटा साइंस के लिए 99+ पर्सेंटाइल अनिवार्य होती है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

शिक्षा परीक्षा और रोजगार