Site icon unique 24 news

जंगल का राजा है शेर, तो फिर क्यों रहता है हमेशा झुंड में ? जानें ..

वेब-डेस्क :- शेर को ‘जंगल का राजा’ कहा जाता है। लेकिन शेर से एक जुड़ी बात ज्यादातर लोगों को नहीं पता होगी। क्या आप जानते हैं कि आखिर शेर झुंड में ही क्यों रहते हैं? धरती पर शेरों का अस्तित्व काफी पुराना माना जाता है, लेकिन उनके इतिहास के बारे में जानना बेहद ही कठिन है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जानवरों के जीवाश्म ज्यादातर नहीं मिलते हैं।

लेकिन कुछ साल पहले ब्रिटेन की डरहम यूनिवर्सिटी के डॉक्टर रॉस बारनेट ने दुनियाभर के म्यूजियम में रखे विभिन्न प्रजातियों के शेरों के जीवाश्म का अध्ययन किया था। इसके मुताबिक आधुनिक शेरों का इतिहास करीब 1,24,000 साल पुराना है।

क्या बिल्ली की प्रजाति का हिस्सा है शेर ?
शेर बिल्ली प्रजाति का एक खतरनाक जानवर है। हालांकि, बिल्लियों की कुछ ही प्रजातियां दहाड़ सकती हैं। इनमें शेर से लेकर बाघ और जैगुआर शामिल हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जानवरों का गला ही ऐसा होता है कि वो दहाड़ सकते हैं। शेरों की दहाड़ बहुत ही तेज और खतरनाक होती है, लेकिन इस बात का पता आज तक नहीं चल सका है कि वो इतनी तेज क्यों दहाड़ते हैं?

शेरों के लंबे बाल ही है उनका सुरक्षा कवच
शेरों के लंबे बालों का रहस्य बेहद ही गहरा है। माना जाता है कि नर शेर अपने बालों का इस्तेमाल शेरनियों को रिझाने के लिए करते हैं। शेरनियां उनके लंबे बालों को देखकर ही उनके प्रति आकर्षित होती हैं। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी मानना है कि ये बाल नर शेरों को लड़ाई में घायल होने से बचाते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों को इसके पक्के सबूत आज तक नहीं मिल पाए हैं।

यह भी पढ़े … कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने किया बिहार के सीट बंटवारे पर बड़ा दावा – unique 24 news

शेरों की कुछ प्रजातियां बेहद ही रहस्यमय मानी जाती हैं, जिसमें बारबरी शेरों को सबसे ज्यादा रहस्यमयी माना जाता है। इनका सिर, बाल और आकार बाकी शेरों की अपेक्षा काफी अलग होता है। शेरों की इस प्रजाति को वर्तमान समय में विलुप्त माना जाता है। 1960 के दशक में इन्हें आखिरी बार मोरक्को और अल्जीरिया में देखा गया था।

बड़ा समूह , तो बड़े इलाके पर कब्ज़ा
शेर हमेशा झुंड में क्यों रहते हैं, इसको लेकर कई तरह की बातें कही जाती हैं। माना जाता है कि मादा शेर शिकार के उद्देश्य से समूह में रहना पसंद करती है, लेकिन इसके कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि शेर अपने इलाके को सुरक्षित रखने के लिए समूह में रहते हैं। उनका मानना होता है कि जितना बड़ा उनका समूह होगा, उतने ही बड़े इलाके पर उनका कब्जा होगा।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version