Site icon unique 24 news

डॉक्टर की शर्मनाक करतूत, चेकअप करने के बहाने गलत तरीके से लगाया हाथ

वेब-डेस्क :- उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित सरकारी अस्पताल में बीटेक की 22 वर्षीय छात्रा ने अस्पताल के डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद डॉ. इमरान के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बिना इजाज़त पर्दे के अंदर पंहुचा पुरुष डॉक्टर
पिछले कुछ दिनों से छात्रा अपनी छाती में गांठ महसूस कर रही थी। 9 सितंबर को वह अपनी मां के साथ दिखाने अस्पताल गई। ओपीडी में दिखाने के बाद उनको हड्डी विभाग में रेफर कर दिया गया। हड्डी विभाग में महिला डॉक्टर व दो पुरुष डॉक्टर मौजूद थे। महिला डॉक्टर छात्रा को पर्दे के पीछे ले जाकर देखा। छात्रा का परीक्षण करने के बाद डॉक्टर बाहर आ गईं। इस बीच वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर इमरान पर्दे के अंदर पहुंच गया। छात्रा ने बिना इजाजत के पुरुष डॉक्टर के अंदर आने पर ऐतराज जताया।

यह भी पढ़े … पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त होनी है जारी, किसानों को मिलेगा लाभ – unique 24 news

गलत तरीके से लगाया हाथ
आरोपी डॉक्टर ने गांठ देखने के बहाने गलत तरीके से छात्रा को छूना शुरू कर दिया। छात्रा ने ऐतराज किया। बाद में आरोपी ने छात्रा से कहा कि वह बेसमेंट में जाकर एक एक्सरे करा ले। छात्रा बेसमेंट में पहुंची तो आरोपी वहां भी आ गया। आरोप है कि उसने छात्रा से इधर-उधर की उलटी बातें शुरू कर दी और उसे अपना मोबाइल नंबर देकर बातचीत करते रहने के लिए कहा। छात्रा लिफ्ट में पहुंची तो आरोपी वहां भी पहुंच गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच
वह लिफ्ट को और नीचे ले जाने के लिए बटन दबाया तो छात्रा वहां से भागकर मां के पास पहुंची और सारी बात बताई। बाद में पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बाकी डॉक्टरों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version