Site icon unique 24 news

Job Fair : 2300 पदों पर भर्ती, इस तारीख को बेरोजगार युवाओं के लिए लगेगा जॉब फेयर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 14 और 15 मई 2025 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब फेयर राजधानी रायपुर के कलेक्टोरेट के समीप मल्टीलेवल पार्किंग परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

यह भी पढ़े …

Transfer News : प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

इस मेले के माध्यम से करीब 2300 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा /आधार कार्ड एवं शैक्षणिक तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version