
न्यूज़ डेस्क :- आम तौर पर बोलचाल की भाषा में उपयोग होने वाला शब्द है ok , पर क्या आप जानते हैंकि इसके मायने क्या हैं ? आइये जानिए इसका फुलफॉर्म और इसके पीछे की दिलचस्प कहानी |
हमें ट्विटर पर फ़ॉलो करें…..👉 Unique 24 CG (@Unique24CG1) / Twitter
OK दो शब्दों से मिलकर बना है। जब हमें सहमति जतानी होती है तो हम OK बोलकर काम चला लेते हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि ज्यादातर लोग ये नहीं जानते हैं कि OK का फुल फॉर्म क्या है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर OK का मतलब क्या होता है? जानिए कब हुई थी OK की शुरुआत OK एक ग्रीक शब्द है, जिसका फुलफॉर्म है ‘Olla Kalla’। इसका अंग्रेजी में मतलब होता है All correct। बता दें कि OK शब्द की उत्पत्ति 183 साल पहले हुई थी। अमेरिकी पत्रकार चार्ल्स गोर्डोन ग्रीन (Charles Gordon Greene) के दफ्तर से इस शब्द के इस्तेमाल की शुरुआत हुई थी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें…..👉 (9) Unique 24 CG | Facebook
साल 1839 में चार्ल्स गोर्डोन ग्रीन किसी शब्द की जगह प्लेफुल एब्रीविएशंस का इस्तेमाल करते थे। साल 1839 में लेखक जानबूझकर शब्दों को बदल देते थे और प्लेफुल एब्रीविएशंस का इस्तेमाल करते थे। ठीक वैसे ही जैसे आज हम LOLZ, OMG, या NBD बोलते हैं। Yes Bank Loan Interest Rate: यस बैंक ने लोन पर बढ़ाई ब्याज दरें, महंगी हो जाएगी आपकी EMI अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में हुआ इस्तेमाल OK का इस्तेमाल सबसे पहले “Oll Korrect” के एब्रीविएशन के तौर पर किया गया। ये ग्रामर पर एक व्यंगात्मक लेख था और बोस्टन मॉर्निंग पोस्ट में साल 1839 में छपा था। इस ट्रेंड ने बाद में OW जैसे शब्द भी इस्तेमाल में आए। इसका मतलब भी “oll wright” या all right ही होता था।
यह भी पढ़ें…. 👉 राणा दंपति की गिरफ्तारी-एक साथ तीन निशाने – Unique 24 News (unique24cg.com)
जानें OK से जुड़े कुछ और तथ्य
Ok का इस्तेमाल कई तरह से वाक्यों में किया जाता है। इसका इस्तेमाल adjective या adverb दोनों के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल किसी भी चीज के लिए सहमति दर्ज करने में ज्यादा होता है और वाक्य के हिसाब से अलग अलग तरीके से इसका इस्तेमाल किया जाता है। Huffpost की एक रिपोर्ट के अनुसार, पहले ये कहा जाता था कि OK मूल अमेरिकी भारतीय जनजाति Choctaw के शब्द okeh से आया है. यह भी दावा किया गया कि यह अफ्रीका की वोलोफ भाषा से लिया गया है. OK को लेकर कई अलग-अलग तर्क हैं. इसकी उत्पत्ति को लेकर विवाद हमेशा रहा है. इस रिपोर्ट में Smithsonian मैगजीन के एक आर्टिकल का जिक्र किया गया है जिसमें OK को लेकर जानकारी दी गई है |
हम उम्मीद करते हैं की यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी , अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स पर जरूर बताएं |
कला धर्म एवं संस्कृति सहित देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें 👇