fbpx
  • Wed. Sep 27th, 2023

    Unique 24 News

    खबर जो आप जानना चाहते हैं

    Chandrayaan-3 की लैंडिंग का होगा सीधा प्रसारण

    ByWev Desk

    Aug 23, 2023 #India, #news

    चंद्रमा पर Chandrayaan-3 की लेंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाईट www.isro.gov.in, इसरो के अधिकृत यूट्यूब चैनल (इसरो ऑफिशीयल), इसरो के फेसबुक www.facebook.com/ISRO और दूरदर्शन के राष्ट्रीय टी.व्ही. चैनल पर 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे किया जाएगा. स्कूलों में विद्यार्थी और शिक्षक इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे.

    साथ ही जहां पर ये संभव न हो वहां अगले दिन 24 अगस्त को सुबह सभा में कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिखाने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है. शाम 5.30 से 6.30 बजे तक विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए विशेष सभा आयोजित की जाएगी. बता दें कि इस कार्यक्रम को दिखाने की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई है.

    World Cup 2023 से पहले बड़ी मुसीबत में ये स्टार खिलाड़ी

    बता दें कि भारत पहला देश होगा, जो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा. भारत ने साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के तहत लैंडर को उतारने का प्रयास किया था लेकिन आखिरी क्षणों में लैंडर से संपर्क टूट गया था और उसकी क्रैश लैंडिंग हो गई थी. 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के लैंडर-रोवर की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी. चंद्रयान-3 लॉन्च होने के बाद इसके ऑर्बिट को 5, 6, 9 और 14 अगस्त को चार बार घटाया जा चुका है. चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर लैंड करते ही भारत लैंडर उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा. अब तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं.

    देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

    हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

    Unique 24 CG – YouTube

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights