Site icon unique 24 news

‘रामायण’ से 4000 करोड़ कमाने की मेकर्स की तैयारी …

मनोरंजन डेस्क :- रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का पार्ट वन इसी साल नवंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। अब फिल्म की रिलीज को लेकर एक ऐसा दावा सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है।

यह भी पढ़ें…. ‘देश का खाते हैं, पड़ोसी के लिए लड़ते हैं’ बोलीं- कंगना रनौत – unique 24 news

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट वाली ‘रामायण’ की लागत निकालने के लिए मेकर्स ऐसी ग्लोबल रिलीज स्ट्रैटेजी तैयार कर रहे हैं, जो भारतीय सिनेमा में पहले कभी देखने को नहीं मिली। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म दुनियाभर में रिकॉर्ड संख्या में स्क्रीन्स पर रिलीज किए जाने की तैयारी में है।

सैकेनिलक की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर सोनी पिक्चर्स की योजना भारत के बाहर 50 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर फिल्म को रिलीज करने की है। वहीं, भारत में करीब 9 हजार स्क्रीन्स पर इसकी रिलीज की उम्मीद जताई जा रही है। अगर यह प्लान तय आंकड़ों के मुताबिक लागू होता है, तो ‘रामायण’ दुनियाभर में 59 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स तक पहुंच सकती है। ऐसा होने पर यह किसी भारतीय फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी इंटरनेशनल थिएट्रिकल रिलीज बन सकती है और ग्लोबल मार्केट में भारतीय फिल्मों की पहुंच का नया बेंचमार्क सेट कर सकती है।

इस रिलीज स्ट्रैटेजी की तुलना ‘पुष्पा 2: द रूल’ और एसएस राजामौली की ‘RRR’ जैसी बड़ी फिल्मों से भी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पुष्पा 2’ करीब 12 से 13 हजार स्क्रीन्स, जबकि ‘RRR’ लगभग 10 से 11 हजार स्क्रीन्स पर दुनियाभर में रिलीज हुई थी। वहीं, ‘रामायण’ की बताई जा रही स्क्रीन संख्या हॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ से भी तुलना की जा रही है। इसके अलावा प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा पहले ही फिल्म को प्रीमियम फॉर्मेट, जिसमें IMAX भी शामिल है, में रिलीज करने की बात कह चुके हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा है कि DNEG की AI-पावर्ड लिप-सिंक टेक्नोलॉजी ‘ब्रह्मा AI’ की मदद से फिल्म को करीब 50 भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है। अगर ये प्लान जमीन पर उतरता है, तो ‘रामायण’ की ग्लोबल रिलीज भारतीय सिनेमा के लिए वाकई एक बड़ा रिकॉर्ड साबित हो सकती है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version