Site icon unique 24 news

दिल्ली के रेस्टोरेंट में भीषण आग…! चीख-पुकार के बीच 20 की दर्दनाक मौत…

दिल्ली :- दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें…. बड़ा पंचायत घोटाला…! 11 पूर्व सरपंचों के खिलाफ जेल वारंट जारी… – unique 24 news

जानकारी के मुताबिक, आग रेस्टोरेंट के बेसमेंट में लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के समय रेस्टोरेंट में नाश्ता चल रहा था और बिल्डिंग में 60 से ज्यादा लोग मौजूद थे। ऊपर बने गेस्ट हाउस में कई विदेशी नागरिक और मरीजों के तीमारदार ठहरे हुए थे।

आग का विकराल रूप देखकर कई लोगों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछाकर कई लोगों की जान बचाई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक सुबह 8:50 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

राहत और बचाव कार्य के दौरान बेसमेंट में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया। मौके पर पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें राहत कार्य में जुटी रहीं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version