Site icon unique 24 news

CG-Breaking…IAS विकास शील होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव…!

रायपुर :- छत्तीसगढ़ सरकार ने IAS विकास शील को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। IAS विकास शील 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। विकास शील, मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन (1989 बैच) के 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे। अमिताभ जैन ने अपने कार्यकाल में राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती प्रदान की थी।

यह भी पढ़े … वार्ड में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती – unique 24 news

IAS विकास शील वर्तमान में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थे और प्रशासनिक अनुभव व नीतिगत मामलों में विशेषज्ञ माने जाते हैं। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार को विकास कार्यों में नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार की ओर से इस संबंध में विभागीय आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विकासशील ने 1994 में भारतीय प्रशासनिक सेवा ज्वाइन की थी। छत्तीसगढ़ कैडर में आते ही उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियाँ निभाईं। वे रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े जिलों में कलेक्टर रहे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन में उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व भी संभाला है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर कार्य का अनुभव मिला। जल जीवन मिशन में मिशन डायरेक्टर के रूप में उनकी भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version