Site icon unique 24 news

BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन…बिहार सरकार में हैं मंत्री

नई दिल्ली :- भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी वही संभालेंगे।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव की ओर से जारी लेटर में कहा गया है, ‘भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उपरोक्त नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’

यह भी पढ़े …छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू…विपक्ष का बहिष्कार – unique 24 news

नितिन नबीन बिहार के पटना के बांकीपुर से पांच बार विधायक, और वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री हैं। वे राष्ट्रीय राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। BJP के लिए यह संगठनात्मक तौर पर महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। इससे पार्टी की जन रणनीति और नेतृत्व समीकरण में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, खासकर आने वाले वर्षों में होने वाले चुनावों को देखते हुए।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version