
न्यूज़ डेस्क :- आज यानी 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है, आज ही के दिन क्यों मनाया जाता है यह NRI Day ? आइए जानते हैं आज के दिन का महत्व और इस को मनाने के उद्देश्य के बारे में |
हर साल आज के दिन यानि 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। सबसे पहले 2003 में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया था, प्रवासी दिवस पर उन भारतीयों को सम्मानित किया जाता है जाता है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में विदेश में विशेष उपलब्धि हासिल कर भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। इस साल भारत अपना 17वां प्रवासी भारतीय दिवस मना रहा है, पिछले साल प्रवासी भारतीय दिवस वर्चुअली मनाया गया था, और इस साल भी वर्चुअल तरीके से प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा रहा है।
SC पहुँचा PM सुरक्षा में चूक का मामला – unique 24 News (unique24cg.com)
प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का उद्देश्य..
भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस आए थे, महात्मा गांधी को प्रवासी माना जाता है और उनका योगदान कौन भूल सकता है। स्वर्गीय लक्ष्मीमल सिंघवी प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की संकल्पना की थी। तब से यह परिपाटी शुरू हुई और आज तक जरी है | एस दिवस को मानाने का उद्देश्य इस प्रकार है….
- प्रवासी भारतीय को देशवासियों के साथ बातचीत के लिए एक मंच उपलब्ध कराना जिससे प्रवासी भारतीयों का एक नेटवर्क बन सके।
- भारतीय युवाओं को प्रवासी भारतीय से जोड़ना।
- निवेश के अवसर को बढ़ाना भी एक मुख्य उद्देश्य है।
- प्रवासी भारतीय समुदाय आसानी से लाभकारी गतिविधियों के लिए सरकार और देश के नागरिकों से जुड़ सकें।
इन्ही उदेश्यों को लेकर सबसे पहले 2003 में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया था, और तब से यह अनवरत चल रहा है |
कला धर्म एवं संस्कृति सहित देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें 👇