Site icon unique 24 news

एक दिल, पांच धड़कनें प्रेम कहानी और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम

oppo_1024

वेब-डेस्क :-  एक दिल, पांच धड़कनें पंचघाघ फॉल… नाम जितना दिलचस्प, इतिहास उतना ही भावुक। रांची से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित यह प्राकृतिक झरना केवल अपनी खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि एक दिल छू लेने वाली प्रेम कथा के लिए भी मशहूर है।

प्रेम की पंचधारा
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, एक ही गांव की पांच बहनें एक ही युवक से प्रेम करती थीं। जब यह प्रेम त्रिकोण (या कहें पंचकोण) समाज के सामने आया और स्वीकार नहीं किया गया, तो पांचों बहनों ने दुखद रूप से आत्महत्या कर ली। कहा जाता है कि वही पांच बहनें अब पांच जलधाराओं के रूप में यहां प्रवाहित होती हैं, और हर बूँद में उनका अधूरा प्रेम आज भी गूंजता है।

यह भी पढ़े …. ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में अनहोनी की आशंका – unique 24 news

पंचघाघ: प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक
यह फॉल ‘पंचघाघ’ इसलिए कहलाता है क्योंकि यहां से एक साथ पांच जलधाराएं गिरती हैं, जो इसे झारखंड के अन्य जलप्रपातों से अलग बनाती हैं। गर्मी के मौसम में यह स्थान परिवारिक पिकनिक के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन है।

वॉटरफॉल या वॉटरपार्क?
हालांकि यह एक नैचुरल वाटरफॉल है, लेकिन यहां का वातावरण किसी वॉटरपार्क जैसा लगता है। पानी का प्रवाह न तो बहुत तेज़ है और न ही बहुत धीमा, जिससे बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए भी यह सुरक्षित है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम भी किए गए हैं।

जंगल का स्वाद, साथ में ठंडक का एहसास
फॉल घने जंगलों के बीच स्थित है, जिससे यहां का तापमान आसपास के शहरों की तुलना में 4-5 डिग्री कम रहता है। यहां के लोकल स्टॉल्स पर आपको झालमुड़ी, चिकन, मटन जैसी कई स्वादिष्ट चीजें मिल जाएंगी। चाहें तो अपने बर्तन लाकर जंगल में ही खाना बना सकते हैं – लकड़ी, पानी और जगह की कोई कमी नहीं।

सावधानी भी ज़रूरी
पंचघाघ का सूर्यास्त बेहद खूबसूरत होता है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से शाम 6 बजे के बाद यहां रुकने की सलाह नहीं दी जाती। घने जंगलों में अकेले घूमना भी उचित नहीं है। पंचघाघ फॉल सिर्फ एक प्राकृतिक स्थल नहीं, बल्कि प्रेम, विरह, और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। जहां एक तरफ दिल को छूने वाली कहानी है, वहीं दूसरी ओर मन को सुकून देने वाला प्राकृतिक वातावरण। झारखंड घूमने वालों की लिस्ट में यह स्थान जरूर होना चाहिए।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version