Site icon unique 24 news

तालिबान के हमले के बाद पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर अफगान का कब्जा

इस्लामाबाद :- काबुल पर हवाई हमले के बाद शुरू हुआ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब बड़े युद्ध की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है। काबुल पर हमले के जवाब में तालिबान के नेतृत्व वाले अफगान सुरक्षा बलों ने शनिवार देर रात डूरंड लाइन (अफगान-पाकिस्तान सीमा) पार कर पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर हमला बोल दिया। अफगान बलों ने एक साथ सीमा के पांच प्रांतों से हमले किए, जिससे पाकिस्तानी रक्षा पंक्ति उखड़ गई। पाकिस्तानी सेना की 7 चौकियां तबाह हो गई हैं और कई पर अफगानिस्तान के सैनिकों का कब्जा है। हमला इतना अप्रत्याशित था कि पाकिस्तानी सैनिक अपने हथियार छोड़कर भागने को मजबूर हो गए।

यह भी पढ़े …प्रेमानंद जी महराज के लिए एक मुस्लिम युवक ने मांगी दुआ – unique 24 news
हथियार छोड़कर भागे पाकिस्तानी सैनिक
हुर्रियत रेडियो ने बताया है कि अफगान बलों के हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिक अपने हथियार छोड़कर भाग गए हैं। हुर्रियत रेडियो ने एक वीडियो प्रसारित किया है, जिसमें अफगान बल खोस्त प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तानी सैनिकों के छोड़े गए हथियार का निरीक्षण करते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अफगानिस्तान के हमले में मरने वाले पाकिस्तानी सैनिकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
पाकिस्तानी सेना ने शुरू की मोर्टार शेलिंग
अफगान मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान की सेना ने हेलमंद, कंधार, जाबुल, पक्तिका, खोस्त, नंगरहार और कुनार प्रांतों से पाकिस्तानी चौकियों पर हमला किया। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह ऑपरेशन रात 12 बजे खत्म कर दिया गया। हालांकि, ताजा रिपोर्ट बता रही हैं कि अभी भी लड़ाई जारी है। पाकिस्तानी सेना लगातार अफगानिस्तान में मोर्टार शेलिंग कर रही है।
पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि वे अफगानिस्तान की ओर से की गई अकारण गोलीबारी का पूरी ताकत से जवाब दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीमा पर छह से ज्यादा जगहों पर गोलीबारी हुई है। सीएनएन की रिपोर्ट में तालिबान बलों के हवाले से कहा कि उन्होंने तीन पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर कब्जा किया है। वहीं, पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने कई अफगान चौकियों को नष्ट करने का दावा किया है। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों की तरफ से साझा किए गए वीडियो फुटेड में अफगानिस्तान की ओर बंदूक और तोपखाने से गोलीबारी दिखाई दे रही है, जिससे रात का आसमान चमक रहा है।
पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि अफगानिस्तान की ओर से की गई अकारण गोलीबारी का पूरी ताकत से जवाब दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीमा पर छह से ज्यादा जगहों पर गोलीबारी हुई है। सीएनएन की रिपोर्ट में तालिबान बलों के हवाले से कहा कि उन्होंने तीन पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर कब्जा किया है। वहीं, पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने कई अफगान चौकियों को नष्ट करने का दावा किया है। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों की तरफ से साझा किए गए वीडियो फुटेड में अफगानिस्तान की ओर बंदूक और तोपखाने से गोलीबारी दिखाई दे रही है, जिससे रात का आसमान चमक रहा है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version