Site icon unique 24 news

फूलो देवी नेताम ने दाखिल किया राज्यसभा के लिये नामांकन…!

रायपुर :- फूलो देवी नेताम ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उन्होंने कहा, निश्चित तौर पर मैं फिर से नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती हूं और धन्यवाद देती हूं कि दोबारा उन्होंने मुझ पर भरोसा किया है। मैं उनकी भावनाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।

यह भी पढ़ें…..कवासी लखमा ने बदले सुर…! जेल से बाहर आते ही … – unique 24 news

फूलो देवी नेताम ने यह भी बताया कि वह अपने क्षेत्र और पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगी। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि उनके नामांकन से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति मजबूत होने की संभावना है और पार्टी को राज्यसभा में महत्वपूर्ण सीट पर लाभ मिल सकता है।

राज्यसभा चुनाव से पहले इस प्रकार के नामांकन से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं, और अन्य दलों के उम्मीदवारों की घोषणाओं की भी संभावना बनी हुई है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version