Site icon unique 24 news

पीएम मोदी पहुंचे बिहार के जमुई, 6,640 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पीएम मोदी आज बिहार के जमुई जिले पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भाग लिया।इस मौके पर पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में विशेष स्मारक सिक्के और डाक टिकट का अनावरण भी किया।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारतीय जनजातीय संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया।

यह भी पढ़ें…मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशव्यापी धान खरीदी महापर्व का किया शुभारंभ
उन्होंने कहा कि यह दिन उनके बलिदान और संघर्ष की याद दिलाने का है, जो जनजातीय समाज के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक बन गया।इस दौरान पीएम मोदी ने 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क, बिजली, जल आपूर्ति और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।’प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM जनमन)’ के तहत पीएम मोदी ने 11,000 से अधिक आवासों का गृह प्रवेश करवाया और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए 23 मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) और 30 अतिरिक्त MMU का उद्घाटन किया।

इस समारोह में कई प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही, जिनमें बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही, जहां एसपी चंद्र प्रकाश और एसपीजी के जवानों ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को सुनिश्चित किया। प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा, जहां उनकी आगवानी के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े हुए थे।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version