
News Desk :- ज्योतिष विद्या के अनुसार एक निश्चित समय अंतराल के बाद हर ग्रह राशि परिवर्तन करता है। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव पूर्ण रूप से मानव जीवन पर पड़ता है और यह किसी के लिए गुडलक लाता है तो किसी के लिए बेडलक। आपको बता दें कि मायावी ग्रह राहुदेव ने 12 अप्रैल को मंगल की स्वराशि मेष में प्रवेश कर लिया है |
ज्योतिष शास्त्र में राहु देव को शेयर, यात्राएं, विदेश यात्रा, महामारी, राजनीति आदि का कारक माना गया हैं और राहु ग्रह के राशि परिवर्तन से इन क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। इसलिए राहु देव के गोचर का असर वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको अच्छा यह गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन सीं हैं।
यह भी पढ़ें…. 👉 जानिये क्या करने पर ? आयेगी चैन की निंद: – unique 24 News (unique24cg.com)
मिथुन राशि: आपकी गोचर कुंडली से राहु देव ने 11वें स्थान में गोचर किया है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। विदेश से अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं करियर और व्यापार में सफलता के योग हैं। मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष में बुध को व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं, तो निवेश कर सकते हैं। धनलाभ के संकेत दिख रहे हैं। वहीं राजनीति में भी इस दौरान आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। हालांकि यहां पर यह देखने वाली बात होगी कि आपकी जन्म कुंडली में राहु ग्रह किस स्थिति में विराजमान हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें…..👉 (9) Unique 24 CG | Facebook
कर्क राशि: आपकी राशि से राहु देव ने दशम स्थान में प्रवेश किया है। जिसे कर्मक्षेत्र और जॉब का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही जो लोग नौकरी में पहले से कार्यरत हैं उनका प्रमोशन या इंक्रीमेंट भी हो सकता है। वहीं नौकरी में मनचाही जगह पोस्टिंग मिल सकती है। व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। अगर आप नया कारोबार शुरू करना चाह रहे हैं तो वो भी शुरू कर सकते हैं। शेयर बाजार में भी आपको धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। मतलब आप किसी प्रापर्टी को खरीद सकते हैं या फिर उसमें इंवेस्ट कर सकते हैं। वहीं कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ग्रह हैं। इसलिए यह देखना होगा कि कुंडली में चंद्रमा किस राशि में आपको विद्यमान हैं और राहु देव की भी कुंडली में क्या स्थिति है।
हमें ट्विटर पर फ़ॉलो करें…..👉 Unique 24 CG (@Unique24CG1) / Twitter
मीन राशि: राहु ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योकि राहु देव ने आपके दूसरे स्थान में प्रवेश किया है। जिसे धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही करियर और व्यापार में सफलता के योग हैं। वहीं इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। अगर आप राजनीति में प्रयासरत हैं तो आपको आशातीत सफलता मिल सकती है। अगर आप शेयर और लॉटरी में पैसा लगाते हैं, तो यह निवेश के लिए अनुकूल है। लाभ के संकेत हैं। मीन राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है। इसलिए जिन लोगों का व्यापार गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है उनको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है।
यह विद्वानों द्वारा की गई गणना है, जो अलग-अलग व्यक्तियों पर विभिन्न प्रकार से लागू होती हैं | हम इसका समर्थन नहीं करते यह महज विद्वानों की गणना है |
कला धर्म एवं संस्कृति सहित देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें 👇