Site icon unique 24 news

दीपावली के बाद चला विशेष सफाई अभियान: बहाल हुई स्वच्छता

रायपुर :- दीपावली पर्व के बाद राजधानी रायपुर में नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाकर शहर को त्वरित रूप से स्वच्छ और साफ-सुथरा बना दिया। नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग और जोनों की टीमों द्वारा निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया।

महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप के निर्देशन में पूरे शहर में सफाई गैंग लगाकर सड़कों और बाजार क्षेत्रों से कचरा हटाया गया और स्वच्छता सुनिश्चित की गई।

यह भी पढ़े …मुख्यमंत्री ने की गोवर्धन पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की – unique 24 news

सभी 10 जोनों में सक्रियता से सफाई कार्य

नगर निगम रायपुर के अंतर्गत आने वाले सभी 10 जोनों के वार्डों में विशेष सफाई टीमों को भेजा गया। टीमों ने दीपावली के बाद जगह-जगह बिखरे दीपक, फूल, पटाखों के अवशेष और अन्य कचरे को त्वरित रूप से हटाया। इसके साथ ही बाजारों, मुख्य मार्गों और गली-मोहल्लों में साफ-सफाई कर नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया गया।

नगर निगम का उद्देश्य केवल कचरा हटाना नहीं बल्कि स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना भी है। निगम प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि पर्व और उत्सवों के बाद भी स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नागरिकों से भी साफ-सफाई में सहयोग करने की अपील की गई है। महापौर मीनल चौबे ने कहा, रायपुर नगर निगम स्वच्छता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। त्योहारों के बाद भी स्वच्छता हमारी प्राथमिकता बनी हुई है।

इस त्वरित और व्यवस्थित सफाई अभियान को लेकर नागरिकों ने नगर निगम (Raipur Nagar Nigam) की सराहना की है। त्योहार के तुरंत बाद ही सफाई होने से बाजारों और गलियों में फिर से साफ-सुथरा माहौल लौट आया है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version