रायपुर :- राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात कुशालपुर प्रोफेसर कॉलोनी मार्ग के पास रिंग रोड पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
यह भी पढ़े … Hyper Club में ‘न्यूड पार्टी’ और ‘स्ट्रेंजर हाउस पार्टी’ हिरासत में क्लब ऑपरेटर – unique 24 news
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक पैदल सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कार चालक की तलाश जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। इस हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

