Site icon unique 24 news

प्रकृति संरक्षण के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ने किया पौधारोपण

रायपुर :- रोटरी क्लब ऑफ रायपुर द्वारा ग्राम कांटाडीह में सघन वृक्षारोपण किया गया। रोटरी अध्यक्ष प्रीता लाल ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत नीम व करंज के लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया है। पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधे लगाना और उनका संरक्षण नितांत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें… भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, राजधानी में प्रदर्शन के दौरान तनाव – unique 24 news

वृक्षारोपण के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है, बल्कि जैव विविधता का संरक्षण, जल स्रोतों का संवर्धन और प्राकृतिक संतुलन भी मजबूत होता है। इस अवसर पर ग्राम कांटाडीह में महिला और शिशु स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी में एक चर्चा भी आयोजित की गई ।

डॉक्टर अरुणा पलटा – प्रसिद्ध आहार और पोषण रोग विशेषज्ञ ने मुख्य अतिथि की आसंदी से महिलाओं और बच्चों से कहा कि यह अति आवश्यक है कि हम यह जान लें कि हमें आहार में क्या लेना है क्या नहीं। स्वस्थ रहने के लिये पोषण के साथ-साथ व्ययाम,नियमित नींद और एक संतुलित दिनचर्या की भी आवश्यकता है। डॉ पलटा ने बताया कि महिलाओं को भरपेट व पौष्टिक भोजन लेना चाहिए जिसमें प्रोटीन , मिनरल और विटामिन की मात्रा आवश्यकता अनुसार हो । साफ और सुरक्षित पेयजल भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुल सचिव श्री सुनील शर्मा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा एवं स्काउट और गाइड के आयुक्त श्री राजीव चक्रवर्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे । साथ ही महिलाओं और बच्चों को पोषक फूड सप्लीमेंट्स भी बांटे गए और उन्हें जानकारी दी गई कि कैसे कम खर्चे में वह विभिन्न खाद्य पदार्थ द्वारा पोषक व संतुलित आहार प्राप्त कर सकते हैं ।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही महत्वपूर्ण नहीं है जब तक कि हम प्रकृति संरक्षण का संकल्प नहीं लेते इसके लिए ग्राम के सभी छोटे बड़े लोगों को सार्थक प्रयास करना जरूरी है । ग्राम की सरपंच श्रीमति त्रिवेणी साहू ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन गांव के विकास हेतु नितांत आवश्यक है और भविष्य में ऐसे कार्यों के आयोजन हेतु उन्होंने अपना पूर्ण सहयोग देने की बात की । इस कार्यक्रम के प्रोग्राम चेयरमैन शिवरतन गुप्ता ने बताया कि इस ग्राम में भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे . इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के सदस्य सुभाष साहू, आई.बी.एस बत्रा, समीर रक्षित, उत्तम गर्ग उज्जवल बत्रा ,योगेश अग्रवाल सहित कई गांव के नरेंद्र साहू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।Rotary 1

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version