सलमान खान की घड़ी बनी धर्म परिवर्तन का कारण

सलमान खान की घड़ी बनी धर्म परिवर्तन का कारण

वेब-डेस्क :- अकसर विवादों में घिरे रहने वाले सलमान खान फिर से एक बार नए विवाद को जन्म दे चुके है। गौरतलब है की हर ईद के मौके पर सलमान अपनी नई फिल्म रिलीज़ करते है। इस ईद पर भी उनकी नई फिल्म सिकंदर रिलीज़ हुई है पर इस फिल्म के  रिलीज़ होते ही सलमान विवादों से घिर गए है और वजह है उनकी घड़ी।  कैसे चलिए जानते है …

भोपाल से भाजपा विधायक की टिप्पणी

उनकी फिल्म “सिकंदर” एक बार फिर उनके प्रशंसकों के लिए उत्साह लेकर आई है। ऐसा तो हो नहीं सकता कि चर्चा शुरू हो और विवाद न खड़ा हो। देशभर सलमान की घड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। इतना ही नहीं भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी इस पर कड़ी टिप्पणी की है। वहीं अब इस घड़ी की वजह से सलमान खान को हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण भी मिल गया है।

घड़ी पर राम मंदिर का चित्रण

दरअसल अभिनेता सलमान खान हर बार उनकी कोई फिल्म की रिलीज के दौरान किसी न किसी कारण से सुर्खियों में आ जाते हैं। ताजा मामला उनके हाथ में बंधी अयोध्या से जुड़ी घड़ी को लेकर है। उनके हाथ पहनी गई घड़ी राम मंदिर का चित्रण करती है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग अपने अपने विचार लिख रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के इंदौर के महामंडलेश्वर श्री राम गोपाल दास जी महाराज ने सलमान को हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण दिया है। महामंडलेश्वर ने कहा कि अगर वो हिंदू धर्म अपनाते हैं तो राजवाड़ा में उनके सम्मान में भव्य कार्यक्रम रखा जाएगा। बता दें कि सलमान खान का जन्म इंदौर में हुआ है, उनका इंदौर से काफी गहरा नाता है।

यह भी पढ़े …

4 मशीनों से 8 घंटे तक कैश की गिनती, बंगले में करोड़ों रुपये

महामंडलेश्वर राम गोपाल दास ने कहा कि सलमान खान इंदौर के है। अगर वो हिंदू धर्म अपनाते हैं तो राजवाड़े पर श्री रामचंद्र जी के फोटो के सामने उनका स्वागत किया जाएगा। उनकी अगुवाई में एक बड़ा आयोजन भी किया जाएगा। आप आइए हिंदू धर्म स्वीकार कीजिए, सनातनी बनिए। अभी तो हाथ में घड़ी पहनी है, हम गले में भी राम नाम का दुपट्टा ओढ़ाएंगे।

सलमान की ये घड़ी है काफी महंगी

वहीं दूसरी ओर इस घड़ी की वजह से सलमान खान की ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने आलोचना की है। राम मंदिर की तस्वीर वाली एक घड़ी पहनने पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सलमान को शरियत का गुनहगार बताया है। बता दें कि सलमान की ये घड़ी काफी महंगी है, जिसकी कीमत लगभग 34 लाख है। इस घड़ी के दुनियाभर में सिर्फ 49 पीस हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News खबर जरा हटके मनोरंजन, फिल्म और संगीत