Site icon unique 24 news

भाजपा डौंडी मंडल में लगाया गया आत्म निर्भर भारत कार्यशाला

दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता पार्टी डौंडी मंडल के शक्ति केंद्र डौंडी के सामुदायिक भवन मे प्रदेश भाजपा के आदेशानुसार एवं जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के मार्गदर्शन पर आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी संकल्प कार्यशाला आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के प्रभारी एवं मुख्य वक्ता श्याम जायसवाल रहे उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा दस वर्ष पूर्व, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का आव्हान किया – एक ऐसे भारत का दॄष्टिकोण जो आत्मनिर्भर सशक्त और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी हो। आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक शक्ति का प्रतीक नहीं है यह स्वदेशी आत्मनिर्भर और अपने पन के गौरव की भावना है।

यह भी पढ़े … मुख्यमंत्री डॉ. यादव यात्रा के समापन कार्यक्रम में हुए वर्चुअली शामिल – unique 24 news

जो एक समय वैश्विक चुनौतियों के उत्तर के रूप में शुरू हुआ था,वह आज एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है जो हर भारतीय को वोकल फाॅर लोकल की ताकत और,लोकल से ग्लोबल की यात्रा पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करता है इन दस वर्षों में आत्मनिर्भर भारत ने उधोगों को नई ऊर्जा दी है स्थानीय निर्माण को बढ़ावा दिया है एम एस एम ई को सशक्त किया है, स्टार्ट – अप्स को प्रोत्साहित किया है। और रक्षा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, कृषि तथा स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में मजबूती और लचीला पन विकसित किया है। वोकल फाॅर लोकल का आव्हान नागरिकों के लिए भारत के अपने उत्पादों और नवाचारों पर विश्वास करने उन्हें अपनाने और उनका प्रचार प्रसार करने का जन आंदोलन बन गया है इसका सार हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी में निहित है – जब प्रत्येक घर अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी को अपनाता है,तो यह हमारे किसानों कारिगरों,छोटे व्यवसायों और स्टार्ट – अप्स को सशक्त बनाता है। जब हर घर स्वदेशी बनता है, तब भारत और भी मजबूत हो जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ रुपेश कुमार नायक ने किया कार्यक्रम के संयोजक संजीव मानकर ने स्वागत भाषण मे सभी अतिथियों एवं मंडल के समस्त शक्ति केंद्रों एवं बूथों से आएं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया नगर पंचायत डौंडी की अध्यक्ष मोहन्तिन चौंरका ने सभी कार्यकर्ताओं को हर घर घर घर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प एवं शपथ दिलाई ताकी हमारा देश आत्मनिर्भर बन सके इस पुरे अभियान में विशेष रूप से मंडल के महामंत्री हिन्छा राम साहू व महावीर ठाकुर उपाध्यक्ष राजेंद्र पिन्टू नहार चंद्र लेखा पायला जगत राम यादव। पुर्व महामंत्री अजय चौहान रामनरायण धनकर महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी जायसवाल निलेश जायसवाल नेमी सेन लक्छमण चक्रधारी मातरमदास कोसरे भुखऊ राम साहू दिन दयाल साहू पार्षद गण यदुनंदन देवहारी अनिल निर्मलकर हितेंद्र धनकर प्रशांत नेताम अमरिका ठाकुर एवं समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version