
क्राइम डेस्क :- उत्तर-प्रदेश के प्रयागराज में हुए 14 लोगों की हत्या, और इन हत्याओं के पीछे पकड़े गए (serial killer) सीरियल किलर के ऊपर वेब सीरीज का निर्माण किया गया है | आपको बता दें की प्रयागराज में हुए इस कांड में यह खतरनाक सीरियल किलर लोगों को मारकर खा जाता था | यही नहीँ मिली जानकारी के अनुसार यह खौफनाक कातिल मृतकों के खोपड़ी का सूप बनाकर पीता था |
प्रयागराज का यह सीरियल किलर यानी की एक ऐसा मनोरोगी जो एक के बाद एक कत्ल करता था। और उसके कत्ल का तरीका भी बेहद डरावना और दहशत पैदा करने वाला होता था। 14 लोगों को मारकर इसने उनकी खोपड़ी का सूप बनाकर पी गया था। ऐसा ही था सीरियल किलर जिसका नाम राजा राम निरंजन उर्फ राजा कोलंदर है। पिछले दिनों उस पर आधारित डाक्यूमेंट्री सीरीज बनी है। इससे एक बार फिर वह सुर्खियों में आ गया है। उसकी हैवानियत की कहानी सुनकर आज भी लोगों की रुह कांप जाती है।
यह भी पढ़ें – FIFA World Cup में दीपिका पादुकोण को मिली खास जिम्मेदारी – (unique24cg.com)
राजा कोलंदर लोगों को जान से मारने के बाद उनकी खोपड़ी को उबालकर उसका सूप पीता था। पुलिस भी हैरान रह गई कि जब पता चला कि उसने 14 लोगों की हत्या कर ऐसा घृणित कृत्य कर चुका है। राजा कोलंदर हत्या करने के बाद शव के कई टुकड़े कर जंगल में फेंक देता थाए या फिर शव को दफना देता था। इससे उसके खूनी कारनामे से लोग अनभिज्ञ थे। उसका राज नहीं जान पाते थे।
शंकरगढ़ थानांतर्गत हिनौती का मूल निवासी राम निरंजन उर्फ़ राजा कोलंदर नैनी में छिवकी स्थित आर्डिनेंस फैक्ट्री में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। रामसगरा गांव में मकान बनवाया था। उसकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य रही हैैं। घर के बगल ही उसने फार्महाउस भी बनवाया था। वर्ष 2000 में तब राजा कोलंदर देश भर में सुर्खी बन गया जब पत्रकार धीरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पड़ताल करते हुए पुलिस उस तक पहुंची। जुर्म कबूल करते हुए अपने साले बछराज निवासी बसहरा शंकरगढ़ को भी गुनहगार बताया। राजफाश हुआ कि उन दोनों ने एक दो नहीं बल्कि 14 कत्ल किए थे। वर्ष 2012 में 30 नवंबर को न्यायाधीश महताब अहमद ने खुली अदालत में दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अभियोजन की खामी से फांसी नहीं हो सकी। वैसे कोर्ट ने मामला रेयरेस्ट ऑफ दि रेयर केस माना गया। दोनों पहले नैनी जेल में बंद थे। फिर लखनऊ से उन्नाव जिला जेल भेज दिए गए।
हमें instagram पर फ़ॉलो करें…..unique24cg.com (@unique24cg) • Instagram photos and videos
राजा कोलंदर की यादें फिर लोगों के जेहर में ताजा हो गई हैं। आपको बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की तरफ से इस पूरे हत्याकांड के मामले पर वेब सीरीज का निर्माण किया गया है | इस डाक्यूमेंट्री सीरीज में केंद्रीय कारागार नैनी के वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने भी राजा कोलंदर को लेकर अपना अभिमत दिया है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें