SEX रैकेट राजधानी के पास हुआ भंडाफोड़

SEX रैकेट राजधानी के पास हुआ भंडाफोड़

रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे मुजगहन गाँव में SEX रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें पुलिस द्वारा एक महिला और 4 पुरुष की गिरफ्तारी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को यहाँ लम्बे समय से देह-व्यापर की शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद यह कार्यवाई की गई है |

इस मामले में रायपुर एसएसपी संतोष सिंह और अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर के निर्देशानुसार थाना मुजगहन क्षेत्र में चल रहे अनैतिक देह व्यापार पर कर्ण कुमार उके नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवारायपुर डी.एस.पी. आई.यू.सी.ए. डब्ल्यू. ललिता मेहर, निरी. अजीत सिंह थाना राखी, उनि शशि पैकरा थाना टिकरापारा, उनि हरिप्रसाद देवता, आरक्षक सूर्यप्रताप राजपूत , नंदलाल अग्रहरि, धनेन्द्र जोशी तथा महिला रक्षा टीम से म प्रधान स्वलेहा शेख, के, पद्मा, म.आर पुष्पा एक्का, 2366 हेमलता वर्मा, म.आर 2292 कामिनी तिग्गा द्वारा संयुक्त कार्यवाही किया गया।

यह भी पढ़ें…पूर्व राइट आर्म फास्ट बॉलर की घर में गोली मारकर हत्या (unique24cg.com)

थाना मुजगहन क्षेत्र में चल रहे SEX रैकेट पर कार्यवाही करते हुए संचालिका एक महिला एवं अन्य आरोपी 01 महेश व्यास पिता गोविंद व्यास उम्र 27 साल पता गोकुल चंद्रमा मंदिर के पास बुढापारा थाना कोतवाली जिला रायपुर 02 तेजेन्दर सिंह पिता जगदीश सिंह उम्र 21 साल पता शीतला मंदिर में पीछे आमापारा थाना आजाद चौक जिला रायपुर, 03 शिवेन्द्र निषाद पिता मनोज निषाद उम्र 21 साल 04 डीसी कुमार देवदास पिता व्यासनारायण देवदास उम्र 24 साल पता निवासी ग्राम कन्हेरा के खिलाफ रेड कार्यवाही कर पकड़ा गया। आरोपियों के विरूध्द थाना मुजगहन में 187/2024 धारा 3,4,5,7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत कार्यवाही कर रिमांड हेतु न्यायालय रवाना किया गया है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….👇

Unique 24 Bharat – YouTube

 

 

Breaking News अपराध / हादसा छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर