
न्यूज़ डेस्क :- एक ढाई साल के बच्चे को अपनी कलयुगी मां की करतूत भुगतनी पड़ी है, मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का है जहां इस महिला को अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया गया है | जहां से उसे जेल भेजा गया है, पर विडंबना यह है की महिला के साथ उसके आंचल में लिपटे ढाई साल के बच्चे को भी काल कोठरी में जाना पड़ेगा | यही नहीं महिला 9 माह की गर्भवती भी है, अब उसे जेल में ही एक और संतान को जन्म देना है |
यह भी पढ़े….👉 Tasty Food: मुंह का स्वाद बदल देगी खट्टी-मीठी दाल – (unique24cg.com)
बिहार के आरा में एक कलयुगी मां के करतूत की सजा उसके ढाई साल के मासूम को भुगतनी पड़ रही है | दरअसल यह महिला नाजायज संबंध और प्रेम प्रसंग के चलते अपने प्रेमी के हत्याकांड की आरोपी बन गई है, और इसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है | दुख की बात यह है कि, महिला के साथ उसके ढाई साल के बच्चे को भी कालकोठरी में जाना पड़ेगा | आपको बता दें कि मामले में महिला के पति,ससुर और देवर को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसके चलते अब इस बच्चे की देखरेख करने वाला कोई नहीं है, जिसके चलते अब इसे आप अपनी मां के साथ कालकोठरी में ही रहना पड़ेगा |

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था, जिसके चलते हैं वह उसके घर पर आया जाया करता था | वारदात के दिन महिला का प्रेमी उससे मिलने के लिए आया हुआ था, और आपत्तिजनक स्थिति में महिला के पति ने दोनों को देख लिया | जिसके बाद विवाद हुआ और घर पर मौजूद महिला के ससुर और देवर ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी |
हमें instagram पर फ़ॉलो करें…..👉 unique24cg.com (@unique24cg) • Instagram photos and videos
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक चंदन तिवारी की लाश बरामद की साथ ही आरोपी पति राजू पासवान, ससुर वीर बहादुर पासवान और देवर सचिन पासवान को गिरफ्तार कर लिया | वही इस मामले में पुलिस ने महिला को भी गिरफ्तार किया, जिसके साथ उसके ढाई साल के मासूम बेटे को भी पुलिस को महिला के साथ ही लाना पड़ा | सभी आरोपियों को जेल दाखिल करने के दौरान यह मासूम भी अपनी माँ के साथ ही जायेगा |
यह पूरा मामला बिहार के भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाने का है, मामले में भोजपुर एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को पूरी जानकारी दी है | पुलिस के अनुसार महिला पूछताछ में अवैध संबंध से इंकार कर रही है, वही मृतक की लाठी और डंडों से पीट -पिट कर हत्या की गई है | बरहाल मामले में जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में जांच रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी |
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें