Site icon unique 24 news

शर्मनाक: सगी मां को बांधकर किया रेप… हैवान बेटा गिरफ्तार

नई दिल्ली :-  राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक  मामला सामने आया है। जंहा पुलिस ने एक 36 वर्षीय व्यक्ति को अपनी ही  70 वर्षीय मां के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और बंधक बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें….‘मनी क्लीन’ गैंग- मोची के खाते से ₹80 करोड़ का टर्नओवर…! – unique 24 news

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी घटना के समय नशे की हालत में था। आरोप है कि उसने घर में अकेले होने का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला को बंधक बनाया और उनके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता अपने बेटे और पोती के साथ रहती है

बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने बेटे और 16 वर्षीय पोती के साथ रहती थी। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और महिला घरेलू काम कर अपना गुजारा करती थी। आरोपी के बारे में पड़ोसियों ने बताया कि वह लंबे समय से नशे का आदी है और घर में अक्सर विवाद करता था।

घटना के बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पीड़िता को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराई है। साथ ही, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने (Elderly Woman Raped) और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version