Site icon unique 24 news

गोलीकांड…! युवती की हत्या के बाद युवक ने खुद को मारी गोली…

Double Death Mystery :- रंगोत्सव के तड़के सुबह युवक-युवती की गोली लगने से मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। एफएसएल टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस के अनुसार, नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटगांव में मछबाई ग्राम निवासी एक युवक ने भटगांव की युवती को गोली मार दी और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, युवती को रविवार रात करीब 12:30 बजे तक देखा गया था। सोमवार सुबह लगभग 7 बजे दोनों को मृत अवस्था में पाया गया।

यह भी पढ़ें…. स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट…! टारगेट में सिर्फ हिंदू लडकियां – unique 24 news

हर एंगल से जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन ऑनर किलिंग सहित अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल क्षेत्र में सनसनी का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version