Site icon unique 24 news

ऑपरेशन सफेद सागर’ के लिए सिद्धार्थ को मिली सबसे खास तारीफ!

मनोरंजन डेस्क :- ऑपरेशन सफेद सागर’ के साथ सिद्धार्थ ने देशभक्ति से भरपूर एक दमदार कहानी पेश की है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज में सिद्धार्थ ने स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा का किरदार बेहद गंभीर और प्रभावशाली तरीके से निभाया है। उनके अभिनय को दिवंगत स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा के मामा से मिली तारीफ ने इसे और खास बना दिया है।

यह भी पढ़ें… कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत – unique 24 news

एक शो के दौरान अजय आहूजा के मामा ने कहा, “मैं एयर फोर्स से नहीं हूं, मैं एक आम नागरिक हूं। मैं अजय आहूजा का मामा हूं। सिद्धार्थ, जैसे ही मैंने टीजर देखा, एक झलक में मुझे लगा कि अजय कहां से आ गया! आज कपिल शो और नेटफ्लिक्स ने मेरे अजय को अमर कर दिया।”

सिद्धार्थ की मुख्य भूमिका वाली ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा की कारगिल युद्ध में अहम भूमिका और उस मिशन की कहानी को दिखाती है, जिसमें उन्होंने अपनी जान गंवा दी थी। उनकी बहादुरी और बलिदान को आज भी याद किया जाता है और उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

ओनी सेन के निर्देशन में बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ को अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव ने क्रिएट किया है। इसे मैचबॉक्स शॉट्स एलएलपी के संजय राउत्रे और सरिता पाटिल ने फील गुड फिल्म्स के महबूब पाल सिंह बराड़ के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह सीरीज सिर्फ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version