Site icon unique 24 news

जिले में अब तक 929.25 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज पिछले 24 घंटे में 31.50 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 929.25 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज पिछले 24 घंटे में 31.50 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

अशोकनगर जिले में 01 जून से अब तक 11सितम्‍बर 2024 तक 929.25 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जो कि सामान्य वर्षा का 105.36 प्रतिशत है। जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 526.25 औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 882.00 मिलीमीटर है।

यह भी पढ़ें…पॉलिटेकनिक अशोकनगर के छात्र पहुंचे प्रदेश के सर्वश्रेष्ट इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून से 11 सितम्‍बर 2024 प्रात: 08:00 बजे तक जिले के वर्षामापी केन्द्र अशोकनगर में 765.00 मिलीमीटर, चंदेरी में 853.00, ईसागढ़ में 773.00 तथा वर्षामापी केन्द्र मुंगावली में 1326.00 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 24 घंटे में 31.50 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के वर्षामापी केन्द्र अशोकनगर में 25.00 मिलीमीटर, चंदेरी में 25.00, ईसागढ़ में 50.00 तथा वर्षामापी केन्द्र मुंगावली में 26.00 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version