Site icon unique 24 news

RTE की फीस न जमा करने पर छात्रों को स्कूल से किया बाहर

सीधी :- मध्यप्रदेश के सीधी जिले में कुसमी विकासखंड अंतर्गत भदौरा स्थित हर्षवाहिनी विद्या मंदिर स्कूल का बड़ा मामला सामने आया है। विद्यालय संचालक ने RTE (Right to Education) के तहत पढ़ने वाले छात्रों को फीस जमा न होने के आधार पर विद्यालय से बाहर कर दिया। इससे करीब 120 छात्रों का भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े …Sandeshkhali Case के मुख्य गवाह भोला घोष का हुआ कार एक्सीडेंट…! – unique 24 news

विद्यालय संचालक का विवादित बयान

विद्यालय संचालक का कहना है, जब तक सरकार हमें पैसा नहीं देगी, तब तक हम आपको नहीं पढ़ा सकते। RTE कानून के तहत यह कार्रवाई स्पष्ट रूप से नियमों के खिलाफ मानी जा रही है, क्योंकि RTE में पढ़ने वाले बच्चों की फीस सरकार द्वारा वहन की जाती है और विद्यालयों को बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का अधिकार नहीं होता।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर संरक्षण देने के आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्राइवेट स्कूलों की इस मनमानी पर शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे ऐसे विद्यालयों को प्रशासनिक संरक्षण मिल रहा है।

120 बच्चों का भविष्य दांव पर

फिलहाल 120 से अधिक बच्चे विद्यालय में प्रवेश न मिलने के कारण शिक्षा से वंचित हो गए हैं। परिजन और ग्रामीण स्थिति से बेहद नाराज हैं और तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version