Site icon unique 24 news

CGPSC घोटाले के मास्टरमांइड के खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान पेश

रायपुर :- CGPSC छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI ने स्पेशल कोर्ट में फर्स्ट सप्लीमेंट्री चालान दाखिल कर दिया है। आपको बता दें की करीब 2000 पन्नों के इस चालान में घोटाले से जुड़े कई अहम खुलासे किए गए हैं और कई और अन्य जानकारियां कोर्ट को दी गई है।

यह भी पढ़े ….MLA ने डांडिया नाइट में कुर्ता उठाकर किया ‘ढिंका चिका’ डांस…! – unique 24 news

CBI ने CGPSC घोटाले का मास्टरमाइंड टामन सिंह सोनवानी को बताया है | इस घोटाले के अन्य आरोपीयों में आरती वासनिक, जनक राम ध्रुव, निशा कोसले और दीपा आडील हैं जिनको CBI ने आरोपी बनाया है। सभी आरोपियों की भूमिका का विस्तार से उल्लेख करते हुए CBI ने सबूतों और गवाहों के आधार पर अदालत को जानकारी दी है। फिलहाल सभी आरोपी CBI की न्यायिक रिमांड में जेल में बंद हैं।

CGPSC घोटाला 2020 से 2022 के बीच हुई भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ा है। आरोप है कि आयोग की परीक्षाओं और इंटरव्यू में पारदर्शिता को दरकिनार कर राजनीतिक और प्रशासनिक रसूख वाले परिवारों के उम्मीदवारों को उच्च पदों पर चयनित किया गया। इस दौरान योग्य अभ्यर्थियों की अनदेखी कर डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य राजपत्रित पदों पर अपने नजदीकी लोगों को पद दिलवाने का खेल हुआ।

वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच CBI को सौंपी। जिसके बाद छत्तीसगढ़ में CBI ने छापेमारी शुरू की और कई दस्तावेज के साथ आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किए। CGPSC परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया। इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई थी। इस घोटाले में अब तक कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

अब देखने वाली बात यह है की इस बहुचर्चित मामले में कब तक जाँच पूरी होगी और अभी इसमें कितने और आरोपी गिरफ्तार किये जायेंगे | ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा |

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version