fbpx
  • Tue. Sep 19th, 2023

    Unique 24 News

    खबर जो आप जानना चाहते हैं

    Sushant Singh Rajput का बिका फ्लैट

    ByWev Desk

    Aug 26, 2023 #Entertainment

    बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का निधन 14 जून, 2020 को हो गया था। उन्हें मुंबई में स्थित फ्लैट में मृत पाया गया था। इसके बाद से उनका फ्लैट खाली पड़ा था, जिसे कोई भी लेने के लिए तैयार नहीं था। इसे किराए पर भी देने के लिए लाख कोशिश की गई थी। एक बार एक पोस्ट भी सामने आई थी, जिसमें इसे 5 लाख रुपए के रेंट पर देने की बात कही गई थी। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि दिवंगत एक्टर का घर बिक गया है। इसे बॉलीवुड की ही फेमस हीरोइन ने खरीद लिया है।

    करीब 3 सालों तक खाली पड़े रहने के बाद फाइनली अब जाकर सुशांत सिंह राजपूत का फ्लैट बिका है। इसे किसी और नहीं बल्कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकीं एक्ट्रेस अदा शर्मा ने खरीदा है। बताया जा रहा है कि जिस फ्लैट में सुशांत सिंह राजपूत रहते थे उसे अदा ने खरीद लिया है। एक्टर के निधन के बाद से इसे कोई भी किराए तक पर लेने के लिए राजी नहीं था। तभी से खाली पड़ा था।

    CG NEWS:खड़ी फसल वाले खेत में अचानक हुआ 32 फीट का गड्ढा

    सुशांत के निधन के बाद से उनका ये अपार्टमेंट कई बार चर्चा में रहा है। खबर थी कि घर को किराए पर चढ़ा दिया गया है और खबरों में कहा गया कि कई लोगों ने इसे खरीदने की दिलचस्पी भी दिखाई। इसी बीच अब इसे अदा शर्मा के खरीदने की रिपोर्ट सामने आई है। हालांकि, खुद एक्ट्रेस ने इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं की है। कई बार तो इसे लेकर खबरें रही हैं कि उनका घर काफी समय तक खाली रहा था।

    फैंस को सताती है सुशांत सिंह राजपूत की याद
    आपको बात दें कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून, 2020 को हुआ था। वो अपने मुंबई आवास पर मृत पाए गए थे। पुलिस और सीबीआई के अनुसार, उनकी मौत आत्महत्या से हुई। फैंस को आज भी उनकी याद सताती है। वो सोशल मीडिया पर कई बार एक्टर से जुड़ी बातें और फोटोज-वीडियोज शेयर करते रहते हैं। उनकी यादों को जीवित रखने के लिए फैंस अनोखे तरीके खोजते रहते हैं। बीच में उनके हमशक्ल का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शख्स को सुशांत से मिलता-जुलता देखा गया था। हालांकि, लोगों ने उसे AI जनरेटेड बताया था।

    देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

    हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

    Unique 24 CG – YouTube

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights