Site icon unique 24 news

सैटेलाइट इंटरनेट रेस में TATA का धमाका: Nelco लाएगी D2D सर्विस

वेब डेस्क :- Starlink और Reliance Jio जैसी कंपनियों के बाद अब भारतीय उद्योग जगत का दिग्गज टाटा समूह भी सैटेलाइट इंटरनेट क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। टाटा समूह की सहायक कंपनी नेल्को (Nelco) भारत में Direct-to-Device (D2D) सैटेलाइट सर्विस शुरू करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें… गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बेटे यशवर्धन साथ पहुंचीं फैमिली कोर्ट – unique 24 news

कंपनी की योजना 2027 के अंत तक परीक्षण (Trials) शुरू करने और 2028 की शुरुआत में व्यावसायिक लॉन्च करने की है। भारत के साथ-साथ बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देश भी इसके शुरुआती बाजारों में शामिल होंगे।

क्या है Direct-to-Device (D2D) टेक्नोलॉजी ?

आमतौर पर मोबाइल इंटरनेट चलाने के लिए फोन का पास के मोबाइल टावर से कनेक्ट होना जरूरी होता है। वहीं D2D टेक्नोलॉजी के जरिए आपका सामान्य स्मार्टफोन या IoT डिवाइस किसी एंटीना या अतिरिक्त हार्डवेयर के बिना सीधे अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट से सिग्नल प्राप्त करेगा।

नो-सिग्नल जोन का खात्मा- घने जंगलों, समुद्री क्षेत्रों, पहाड़ी इलाकों या आपदा के समय मोबाइल टावर न होने पर भी नेटवर्क उपलब्ध रहेगा।
ग्लोबल ट्रेंड- वर्तमान में वैश्विक स्तर पर 6G के साथ-साथ D2D तकनीक पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है। अमेरिकी बाजार में Starlink पहले ही इस सर्विस की शुरुआत कर चुकी है।

टाटा-नेल्को की रणनीति: Jio और Starlink से अलग

नेल्को टेलीकॉम कंपनियों से सीधे मुकाबला करने के बजाय उनके साथ B2B (Business-to-Business) और B2G (Business-to-Government) मॉडल के तहत काम करेगी।
Nelco ने US-आधारित Lunar Holdco Inc (Elveo Mobile) में लगभग ₹191.2 करोड़ ($20 मिलियन) का निवेश किया है, जिससे इसे D2D इकोसिस्टम में एक रणनीतिक भागीदार की भूमिका मिली है।
टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ काम जब कोई मोबाइल ग्राहक नेटवर्क विहीन (Dead Zone) इलाके में जाएगा, तो उसका डिवाइस अपने-आप Nelco के सैटेलाइट नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएगा।
D2D सेवा केवल स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि स्मार्ट एग्रीकल्चर, मैरीटाइम सेफ्टी, लॉजिस्टिक्स/एसेट ट्रैकिंग और कनेक्टेड व्हीकल्स (Vehicles) में भी बड़ी भूमिका निभाएगी। भारत में स्पेक्ट्रम आवंटन और ट्राई (TRAI) के नियमों की मंजूरी इस सर्विस के 2028 तक सफल रोलआउट के लिए अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होगी।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version