Site icon unique 24 news

Sunita Williams का ऐतिहासिक कारनामा…9 महीने में 9 बार स्पेसवॉक कर रचा नया कीर्तिमान

नेशनल डेस्क। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने इतिहास रच दिया है। नासा और स्पेसएक्स के संयुक्त मिशन के तहत वे अपने साथी बुच विल्मोर के साथ 286 दिन (लगभग 9 महीने) अंतरिक्ष में बिताकर सफलतापूर्वक धरती पर लौटीं। खास बात यह है कि यह मिशन केवल 8 दिनों के लिए निर्धारित था, लेकिन तकनीकी और वैज्ञानिक कारणों से इसका कार्यकाल बढ़ गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान – “जो वादा किया, उसे निभाया”

इस बीच सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर ऐतिहासिक वापसी को लेकर अमेरिका प्रेसिडेंट डोनल्ड ट्रंप ने अपना ब्यान देते हुए कहा, ‘जो वादा किया उसे निभाया’।

फ्लोरिडा के तट पर सफल लैंडिंग

बता दें कि फ्लोरिडा के तट पर भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने समुद्र में सफलतापूर्वक लैंडिंग की, जिसने इस ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन के समापन का सूत्रपात किया।

यह भी पढ़े …Sunita Williams : 9 महीने की देरी के बाद धरती लौटेंगी सुनीता विलियम्स, भाई ने खुशी जाहिर करते हुए कहा…unique 24 news

भविष्य की अंतरिक्ष यात्राओं के लिए नई मिसाल

इस मिशन ने नासा और स्पेसएक्स के सहयोग को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया। अंतरिक्ष में बिताए गए महीनों के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रयोग और अवलोकन किए गए, जो भविष्य की अंतरिक्ष यात्राओं और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।

900 घंटे का शोध, 150 से अधिक प्रयोग

कैमरों ने वह निर्णायक पल कैद किया जब ड्रैगन कैप्सूल ने समंदर में उतरते हुए धरती की ओर कदम बढ़ाया, जिससे अंतरिक्ष यात्रा की इस लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा का सफल समापन हुआ। नासा के बताया कि सुनीता विलियम्स और उनकी टीम ने 9 महीने में 900 घंटे का शोध पूरा किया। उन्होंने 150 से अधिक प्रयोग किए और उन्होंने अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला का एक नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने स्पेस स्टेशन के बाहर 62 घंटे और 9 मिनट बिताए, यानी 9 बार स्पेसवॉक किया। इसके अलावा इस दौरान उन्होंने उन्होंने स्पेस स्टेशन की देखभाल की और साफ सफाई का भी ध्यान रखा।

 

Exit mobile version