राजस्थान का सबसे ख़ूबसूरत शहर, झीलों की नगरी उदयपुर!

राजस्थान का सबसे ख़ूबसूरत शहर, झीलों की नगरी उदयपुर!

वेब-डेस्क :- उदयपुर ऐसा शहर हैं जहां पर झीलों के साथ रेगिस्तान का अनोखा संगम देखने को मिलता हैं। यह शहर अरावली पहाड़ी के पास राजस्थान में स्थित है। यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्थल यहाँ के शासकों द्वारा बनवाये गए महल, झीलें, बगीचे तथा स्‍मारक हैं। ये सभी चीज़ें हमें सिसोदिया राजपूत शासकों के सदगुण, विजय तथा स्‍वतंत्रता की याद दिलाते हैं। इनका निर्माण उस समय हुआ जब मेवाड़ ने पहली बार मुग़लों की अधीनता स्‍वीकार की थी तथा बाद में अंग्रेज़ों की।

उदयपुर को हाल ही में विश्व का सबसे खूबसूरत शहर घोषित किया गया है। यहाँ की मेहमान नवाजी पुरे जगत में प्रसिद्ध है। देश विदेश से लोग उदयपुर की सुन्दरता, संस्कृति को देखने जाते है। यहाँ रोयल मेवाड़ परिवार की अनेकों महल, स्थल है, जहाँ लोग घुमने-देखने जाते है। इन रॉयल पैलेस को आज कई होटलों में तब्दील कर दिया गया है, जिसमें रुका भी जा सकता है। आपको उदयपुर घूमने के लिए कम-से-कम तीन दिन का समय देना चाहिए। इसके आसपास के स्‍थानों को घूमने के लिए दो और दिन देने चाहिए।

उदयपुर जाने का सही समय 

उदयपुर में वर्ष के अधिकांश भाग में गर्म और शुष्क जलवायु रहती है। सितंबर और मार्च के बीच की अवधि को गंतव्य का दौरा करने के लिए आदर्श माना जाता है। अधिकांश यात्री गर्मियों के दौरान इस जगह का दौरा करने से बचते हैं क्योंकि इस जगह का तापमान इस समय के दौरान अधिकतम 45 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। मानसून के मौसम के दौरान इस क्षेत्र में अल्प वर्षा होती है, जिससे हवा काफी नम रहती है। इस जगह सर्दियों के मौसम के दौरान मौसम सुखद रहता है, जो शहर के चारों ओर दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए अनुकूल समय है।

उदयपुर के दर्शनीय स्थल 

1). सिटी पैलेस काम्‍पलेक्‍स

उदयपुर के इतिहास व मेवाड़ के सूर्यवंशी महाराणाओं की गौरवगाथा को समझना हो तो यहां का सिटी पैलेस सबसे उपयुक्त जगह है। सिटी पैलेस काम्पलेक्स पिछोला झील पर स्थित है। महाराणा उदय सिंह द्वारा इस महल का निर्माण आरंभ किया गया था किन्‍तु आगे आने वाले महाराणाओं ने इस संकुल में कई महल और संरचनाओं को जोड़ा, इस पैलेस में संकल्‍पना की एक रूपता को बनाए रखा है। महल में प्रवेश करने का स्थान हाथी पोल की ओर से है। बड़ी पोल या बड़ा गेट त्रिपोलिया अर्थात् तीन प्रवेश द्वारों में से एक है। एक समय में यह रिवाज था कि महाराणा इस प्रवेश द्वार के नीचे सोने और चाँदी से तौले जाते थे और फिर यह ग़रीबों में बाँट दिया जाता था।

2). पिछोला झील

उदयपुर शहर के सौंदर्य को और ज्यादा बढ़ाने वाली यहां की झीलों में सबसे प्रमुख पिछौला झील है। सिटी पैलेस के ठीक पीछे पसरी इस झील का सौंदर्य सिटी पैलेस से ही नजर आता है। बहुत से सैलानी दूसरी ओर जाकर राजमहल की दीवारों से टकराती झील की लहरों को देखने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। करीब चार किलोमीटर लंबी इस झील का नाम पिछौला गांव के आधार पर पड़ा था। झील पर आगे एक मनोहारी बांध भी है।

3). नेहरू गार्डन

नेहरू गार्डन एक सुरम्य अंडाकार आकार का द्वीप, फतेह सागर झील के बीच में स्थित है। उद्यान, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम पर है। इसे जनता के लिए 14 नवंबर 1967 को उनकी जयंती के उपलक्ष्य में खोला गया था। यह खूबसूरत बगीचा उदयपुर का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है।

4). राजीव गांधी पार्क

राजीव गांधी पार्क एक पहाड़ी पर स्थित है, जो अपनी स्थिति और मनोरम दृश्य के कारण तेजी से एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण बनता जा रहा है। यहां बच्चों का एक विशाल पार्क और लजीज़ व्यंजनों की सेवा वाला एक पूरी तरह कार्यात्मक रेस्तराँ है।

5). काँच गैलरी

काँच गैलरी उदयपुर पर्यटन का सबसे आकर्षक स्थल माना जाता है। काँच गैलरी के सामानों में काँच की कुर्सी, बेड, सोफ़ा, डिनर सेट आदि शामिल था। उदयपुर के राणा सज्‍जन सिंह ने 1877 ई. में इंग्‍लैण्‍ड की एफ. एंड. सी. ओसलर एण्‍ड कंपनी से काँच के सामानों की ख़रीददारी की थी। इनके बाद के शासकों ने इन सामानों को सुरक्षित रखा। अब इन सामानों को फ़तह प्रकाश भवन के दरबार हॉल में पर्यटकों को देखने के लिए रखा गया है।

6). विंटेज कार सिटी पैलेस

विंटेज कार सिटी पैलेस में अन्‍य पुरानी कारों का अच्‍छा संग्रह है। यहाँ क़्ररीब दो दर्जन कारें पर्यटकों को देखने के‍ लिए रखी हुई हैं। इन कारों में 1934 ई. की रॉल्‍स रायल फैंटम 1939 ई. में काडिलेक कन्‍वर्टिवल भी है। 1939 ई. में जब जैकी कैनेडी (अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की पत्नी) उदयपुर के दौरे पर आए थे तो इसी कार से घूमे थे।

7). बगोर की हवेली

यह पहले उदयपुर के प्रधानमंत्री अमरचंद वादवा का निवास स्थातन था। यह हवेली पिछोला झील के सामने है। इस हवेली का निर्माण 18वीं शताब्दीद में हुआ था। इस हवेली में 138 कमरे हैं। इस हवेली में हर शाम को 7 बजे मेवाड़ी तथा राजस्थारनी नृत्यन का आयोजन किया जाता है।

8). राज आँगन

राज आँगन, ज्यादातर गोल महल के रूप में जाना जाता है, एक सुंदर गुंबद के आकार की संरचना है जिसे महाराणा उदय सिंह द्वारा वर्ष 1572 में निर्मित किया गया था। यह राजा के आंगन के रूप में माना जाता है, जिसे वह लोगों की शिकायतों का समाधान करने के लिए प्रयोग करता था। इमारत की वास्तुकला काफी हद तक ताजमहल के समान है।

9). मानसून भवन

इसे मूल रूप से सज्जहन घर के नाम से जाना जाता था। इसे सज्जथन सिंह ने 19 वीं शताब्दी में बनवाया था। पहले यह वेधशाला के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह एक लॉज के रूप में तब्दील हो चुका है।

10). उदयपुर की सात बहनें

उदयपुर के शासक ने जल के महत्व को समझते हुए कई बांधों और जलकुण्डों का निर्माण करवाया था। ये कुण्ड तत्कालीन समय के विकसित इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट नमूना हैं। पिछोला झील, दूध थाली, गोवर्धन सागर, कुमारी तालाब, रंगसागर झील, स्वरुप सागर तथा फतेह सागर झील यहां की सात प्रमुख झीलें हैं। इन्हें सामूहिक रूप से उदयपुर की सात बहनों के नाम से जाना जाता है। ये झीलें कई शताब्दियों से उदयपुर की जीवनरेखा हैं। ये झीलें एक-दूसरें से जुड़ी हुई हैं। एक झील में पानी अधिक होने पर उसका पानी अपने आप दूसरे झील में चला जाता है।

11). हल्दीघाटी

हल्दीघाटी इतिहास में महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हुए युद्ध के लिए प्रसिद्ध है। यह राजस्थान में एकलिंगजी से 18 किलोमीटर की दूरी पर है। यह अरावली पर्वत शृंखला में एक दर्रा (pass) है। यह उदयपुर से 40 किमी की दूरी पर है। इसका नाम ‘हल्दीघाटी’ इसलिये पड़ा क्योंकि यहाँ की मिट्टी हल्दी जैसी पीली है।

12). एकलिंगगढ़

उदयपुर पर्यटन का सबसे आकर्षक स्थल माना जाता है। बांध के पास की ऊँची पहाड़ी माछला मगरा (मत्स्य-शैल) कहलाती है। एकलिंगगढ़ दुर्ग इसी पहाड़ी पर बना हुआ है। इस जगह पर अभी भी कुछ तोपें रखी हुई है। मरहटों के आक्रमण के समय इस दुर्ग ने नगर की रक्षा करने में बहुत सहायता की थी। इसके दक्षिण में अरावली पर्वतमाला की श्यामवर्ण पहाड़ियाँ शोभायमान हैं।

13). सज्जनगढ़

सज्जनगढ़ जिसे ‘मानसून पैलेस’ के रूप में भी जाना जाता है, उदयपुर की एक अद्भुत महलनुमा इमारत है। महल अरावली रेंज के बंसदारा चोटी पर समुद्र स्तर से 944 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मेवाड़ राजवंश के महाराणा सज्जन सिंह 1884 में महल का निर्माण बरसात के बादल देखने के लिये करवाया था।

यह सुंदर महल सफेद संगमरमर से निर्मित है। यात्री इस जगह से पिछोला झील और आसपास के ग्रामीण इलाकों के अद्भुत दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। महल को सहारा देते स्तंभों को फूलों के रूपांकनों और पत्तियों के साथ डिजाइन किया गया है।

यह भी पढ़े …

गुरु रंधावा के इंडिपेंडेंट एल्बम से ‘कतल’ का ऑफिशियल वीडियो रिलीज़

14). एकलिंग जी

एकलिंगजी मंदिर उदयपुर के सबसे लोकप्रिय और प्राचीन धार्मिक केन्द्रों में से एक है जो मुख्य शहर से लगभग 24 किमी की दूरी पर स्थित है। मंदिर हिंदू भगवान शिव को समर्पित है, और यह माना जाता है कि आचार्य विश्वस्वरूपा ने इसे 734 ई. में निर्मित किया। लगभग 2500 वर्ग फुट के एक क्षेत्र में फैले इस मंदिर परिसर में 108 मंदिर हैं।

15). जगदीश मंदिर

लगभग 350 वर्ष पुराना जगदीश मंदिर उदयपुर का सबसे बड़ा मंदिर है। यह सिटी पैलेस के नजदीक है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की प्रतिमा सुशोभित है। मंदिर प्रांगण में विष्णुवाहन गरूड़ की प्रतिमा भी स्थापित है। मंदिर की दीवारों पर बनी संगमरमर की कलात्मक प्रतिमाएं मंदिर को और शोभायमान बनाती हैं।

16). ॠषभदेव

उदयपुर से 39 मील दक्षिण में खैरवाड़े की सड़क के निकट कोट से घिरे घूलेव गाँव में ॠषभदेव का मंदिर है जो मेवाड़ में जैनियों का सबसे बड़ा तीर्थ स्थान के रूप में माना जाता है। यह स्थान विष्णु के 24 अवतारों में से आठवें अवतार के रूप में माने जाने के कारण हिन्दुओं का भी तीर्थ स्थल है। ॠषभदेव की भव्य और तेजस्वी प्रतिमा को केसरियानाथ के रूप में भी जाना जाता है।

17). रणकपुर जैन मंदिर

रणकपुर जैन मंदिर राजस्थान में स्थित जैन धर्म के पाँच प्रमुख तीर्थस्‍थलों में से एक है। यह स्‍थान ख़ूबसूरती से तराशे गए प्राचीन जैन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। रणकपुर मंदिर उदयपुर से 96 किलोमीटर की दूरी पर है। भारत के जैन मंदिरों में संभवतः इसकी इमारत सबसे भव्य तथा विशाल है।

18). जग मंदिर

17 वीं शताब्दी में जगमंदिर आइसलैंड में बने जग मंदिर एक बहुत सुंदर जगह है। जग मंदिर वास्तुकला बहुत ही अच्छा नमूना है, जहाँ बाहर मार्वल के हाथी इसे और आकर्षित बनाते है। यह बहुत बड़े क्षेत्र में बना हुआ है, जहाँ गुल महल, बगीचा, दरीखाना, बड़ा पत्थरों का महल, ज़नाना महल और कुंवर पड़ा का महल है। लेक पिकोला में घूमते समय पर्यटक यहाँ जरुर जाते है। रात के समय यहाँ बहुत सुदर लाइटिंग होती है, जिसका प्रतिबिम्ब लेक भी दिखाई देता है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

देश दुनियां पर्यटन और यात्रा