Site icon unique 24 news

“इस बार वेलकम करने पूरा जंगल आ रहा है” यहाँ जानवर नहीं इंसान मिलेंगे….

मनोरंजन डेस्क :- इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया है! बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ऑफिशियल टीज़र रिलीज़ हो चुका है, जो बड़े पर्दे पर एक बार फिर वही पागलपन, कन्फ्यूजन और ठहाकों से भरी दुनिया वापस लेकर आया है, जिसे दर्शक लंबे समय से मिस कर रहे थे। नॉस्टैल्जिया, जाने-पहचाने चेहरों और सिग्नेचर कॉमिक अंदाज़ से भरपूर यह टीज़र एक शानदार फैमिली एंटरटेनर का वादा करता है।

यह भी पढ़ें…. सोनल जितनी शांत इंसान मैंने बहुत कम देखी हैं’: बोले परमिश वर्मा – unique 24 news

अक्षय कुमार के अल्ट्रा-स्टाइलिश पोस्टर के बाद अब टीज़र ने भी फिल्म के मजेदार माहौल की झलक दे दी है, जिसे देखकर फैंस अक्षय कुमार को एक बार फिर उनके सबसे पसंदीदा कॉमेडी अवतार में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

‘वेलकम टू द जंगल’ पूरी तरह से कॉमेडी और अफरा-तफरी से भरी एक ऐसी दुनिया है, जहां हर मोड़ पर हंसी का धमाका होने वाला है। ज्यादा स्टार्स, ज्यादा कन्फ्यूजन, ज्यादा कॉमेडी और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट के साथ यह फिल्म दर्शकों को इंटेंस सिनेमा से एक मजेदार ब्रेक देने का वादा करती है। क्लासिक कॉमिक टाइमिंग और साफ-सुथरे पारिवारिक मनोरंजन का वही पुराना चार्म इस फिल्म में फिर से देखने को मिलेगा।

फिल्म को एक ऐसे मनोरंजन उत्सव की तरह पेश किया गया है, जहां हर किरदार कभी शिकारी है, कभी दर्शक तो कभी खुद शिकार। फिल्म की हर झलक एक ऐसी पागल और मजेदार राइड का एहसास कराती है, जिसमें कन्फ्यूजन, कॉमेडी और भरपूर मस्ती देखने को मिलेगी। अक्षय कुमार एक बार फिर उसी जॉनर में लौट रहे हैं, जिसमें दर्शक उन्हें सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, और यही फिल्म की सबसे बड़ी खासियत बनकर सामने आ रही है।

नॉस्टैल्जिया को बड़े स्केल की कॉमेडी के साथ पेश करती ‘वेलकम टू द जंगल’ एक पूरी तरह पैसा-वसूल थिएट्रिकल एक्सपीरियंस देने का वादा करती है, जिसे दोस्त, परिवार और पूरी गैंग के साथ सिनेमाघरों में एंजॉय करने के लिए बनाया गया है।

फिल्म में कलाकारों की एक शानदार टोली नजर आएगी, जिसमें शामिल हैं — अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर जी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली।

अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ को ए. ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 ने सीता फिल्म्स और राकेश डांग के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप प्रोडक्शन की इस फिल्म को राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म के निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version