Site icon unique 24 news

बिलासपुर के बाजार में बेकाबू कार का तांडव, महिला सहित दो लोग घायल

वेब-डेस्क:- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में सोमवार को एक बेकाबू कार ने तांडव मचा दिया। बताया जा रहा है की घुमारवीं बाजार में तेज रफ्तार से चलती हुई कार अचानक बेकाबू होकर लोगों और वाहनों से टकरा गया। हादसे में महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

SBI बैंक के पास कार ने खोया नियंत्रण
जानकारी के अनुसार, महाराज नगर का रहने वाला कार चालक अजय कुमार बिलासपुर की ओर से आ रहा था। जैसे ही वह एसबीआई बैंक के पास पहुंचा, उसने अचानक वाहन पर नियंत्रण खो दिया। कार पहले सड़क किनारे खड़ी भारती कुमारी (27) से टकराई और इसके बाद कार ने टिकरी निवासी रमेश चंदेल (58) को भी जोरदार टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े .. कौन सी है धरती की सबसे गहरी जगह ? चलिए जानते है – unique 24 news

खंभे से जा भिड़ा कार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय पास खड़ी स्विफ्ट कार का चालक गाड़ी में बैठने ही वाला था कि तभी बेकाबू कार ने उसे भी टक्कर मार दी। और टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक सड़क पर जा गिरा और कार स्विफ्ट , ऑल्टो से टकराने के बाद खंभे से जा भिड़ी। हादसे में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि खंभा टूटने से पहले ही कार रुक गई।

DSP ने किया हादसे की पुष्टि
स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है और पहले से बेहतर है। घटना की सूचना मिलते ही थाना घुमारवीं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दिया। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने हादसे की पुष्टि की और कहा कि वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version