Site icon unique 24 news

वरुण धवन ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ जमाया रंग

वेब-डेस्क :- वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में उन्होंने मशहूर भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के साथ मिलकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों सितारे सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के गाने ‘पनवाड़ी’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने अपने डांस मूव्स की कुछ झलकियां शेयर की हैं। फैंस इसे पसंद कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/DO5P3FCgcHn/?utm_source=ig_embed&ig_rid=0693e2a2-a8ea-4af2-92a4-2c934cb88e47

वीडियो में क्या है?
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने और खेसारी लाल यादव ने रंग बिरंगे कपड़े पहने हैं। दोनों, गाने पर डांस कर रहे हैं। डांस करते हुए वरुण धवन पानी में गिर जाते हैं। इसके बाद खेसारी लाल यादव भी पानी में कूद जाते हैं। इसके बाद दोनों स्विमिंग पूल में डांस करते हैं। आखिर में दोनों एक दूसरे से गले मिलते हैं।

यह भी पढ़े … फिल्म “गुस्ताख़ इश्क़ – कुछ पहले जैसा” 21 नवंबर को होगी रिलीज़ – unique 24 news

सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया
वीडियो शेयर करते हुए वरुण धवन ने लिखा है ‘किसे पता था कि पनवाड़ी के पीछे वाली गली में स्विमिंग पूल होगा। भोजपुरी समाज के लिए 2 अक्टूबर को ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज हो रही है।’ इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिए हैं। अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने हंसी वाला इमोजी कमेंट किया है। अभिनेता रोहित शराफ ने कहा है ‘अच्छा बहुत अच्छा।’ निर्देशक करण जौहर ने भी हंसी वाला इमोजी कमेंट किया है। कई दूसरे यूजर्स ने डांस की तारीफ की है।

फिल्म के बारे में
शशांक खेतान के निर्देशन में बनी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें दो ऐसे लोगों की कहानी दिखाई गई है जो अपने पुराने प्यार को पाने की कोशिश करते हैं। अपने पूर्व प्रेमियों को जलाने के लिए, सनी और तुलसी एक-दूसरे को डेट करने का नाटक करते हैं। फिर उनकी दिक्कतें शुरू होती हैं। इसमें वरुण धवन, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे और रोहित सराफ अहम किरदार में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version