fbpx
  • Thu. Sep 21st, 2023

    Unique 24 News

    खबर जो आप जानना चाहते हैं

    Vastu Tips: घर में जेड प्लांट लगाना बहुत शुभ

    ByWev Desk

    Sep 9, 2023 #India

    Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है जो सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी देते हैं, उन्हीं पौधों में से एक है जेड प्लांट। जेड प्लांट को मनी ट्री, फोलर प्लांट, फ्रेंडशिप ट्री, क्रासुला प्लांट और गुडलक ट्री के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, यदि इस पौधे को घर की सही दिशा में रखा जाए तो सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति जबूत बनती है। तो चलिए जानते हैं कि इसे घर की किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

    प्रवेश द्वार
    वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार में लगाना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे यहां पर लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है।

    पूर्व दिशा
    घर के पूर्व दिशा में इस पौधे को लगाना शुभ माना जाता है। पूर्व दिशा में इस पौधे को लगाने से परिवार में खुशहाली आती है और सदस्यों की उम्र भी लंबी होती है। इसके अलावा घर के सदस्यों का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

    Nokia ला रहा ऐसा Killer डिजाइन वाला 5G Smartphones

    दक्षिण-पूर्व दिशा
    यह दिशा भी जेड प्लांट को लगाने के लिए बेहद शुभ मानी जाती है जहां पर इसे लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

    पश्चिम दिशा
    छात्र यदि स्टडी रुम की इस दिशा में पौधे को लगाएं तो उनकी एकाग्रता बढ़ती है। ऑफिस की पश्चिम दिशा में यह पौधा लगाने से व्यक्ति की उन्नति होती है।

    यहां न लगाएं जेड प्लांट
    जेड प्लांट को धन का प्रतीक माना जाता है इसलिए इसको कभी भी गंदी जगह पर नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा बेडरुम या बाथरुम में यह पौधा नहीं रखना चाहिए।

    देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

    हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

    Unique 24 CG – YouTube

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights