Site icon unique 24 news

जल ही जीवन कार्यक्रम : छत्तीसगढ़ राज्य में 4 स्टार श्रेणी प्राप्त करने वाला पहला शहर बना रायपुर

रायपुर। भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जल ही अमृत 2.0 योजना के तहत् राज्यों द्वारा जल के कुशल पुनः उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु जल ही जीवन कार्यक्रम की शुरूआत की है। इस कार्यक्रम के तहत् भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित 11 एस.टी.पी. हेतु प्रोत्साहन राशि की प्रथम किश्त कुल राशि रू. 11.38 करोड़ दिनांक 20.03.2025 को जारी की गई। नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा निर्मित 04 एस.टी.पी. हेतु कुल राशि रू. 8.75 करोड़ प्रोत्साहन राशि के रूप में प्राप्त होनी है, जिसमें से प्रथम किश्त की राशि रू. 6.13 करोड़ दिनांक 20.03.2025 को भारत सरकार द्वारा जारी की गई। इस उपलब्धि से राजधानी रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में 04 स्टार श्रेणी का दर्जा प्राप्त करने वाला पहला शहर है।

यह भी पढ़े … CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज! कई जिलों में हो रही बारिश – unique 24 news

नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा पर्यावरण विभाग द्वारा राजधानी परियोजना अंतर्गत ग्राम भाठागांव में राशि रू. 5.83 करोड़ की लागत से 06 एम.एल.डी. क्षमता तथा अमृत मिशन योजनांतगत ग्राम-निमोरा में 90 एम.एल.डी. क्षमता, ग्राम-कारा में 35 एम.एल.डी. क्षमता एवं ग्राम-चंदनीडीह में 75 एम.एल.डी. क्षमता के तीन एस.टी.पी. राशि रू. 235.00 करोड़ की लागत से निर्मित किये गए हैं। उपरोक्त सभी एस.टी.पी. का निरंतर संचालन किया जा रहा है, जिसकी जांच भारत सरकार द्वारा थर्ड पार्टी के माध्यम से करायी गई। जांच के आधार पर ग्राम-भाठागांव में संचालित एस.टी.पी. को 03 स्टार तथा ग्राम-निमोरा, ग्राम-कारा एवं ग्राम-चंदनीडीह में संचालित तीनों एस.टी.पी. को 04 स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है।

नगर पालिक निगम, रायपुर को एस.टी.पी. के कुशल प्रबंधन तथा उनके संचालन से पुनर्चक्रण योग्य उपचारित जल के उत्पादन हेतु भारत सरकार से प्राप्त होने वाली प्रोत्साहन राशि से सभी एस.टी.पी. को उर्जा दक्ष बनाने एवं समय-समय पर हो रहे तकनीकी उन्नती के अनुरूप तैयार करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube 

Exit mobile version