Budget 2025:- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 3.0 का पूर्ण आम बजट पेश कर दिया है। बताया जा रहा है की इस बजट में किसानों से लेकर आम आदमी के बजट का भरपूर ध्यान रखा गया है। जानकारी के अनुसार आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ असम में यूरिया केंद्र खोलने की भी बात कही गई है।
आज की महंगाई और आम आदमी को ध्यान में रखते हुए बजट में टैक्स स्लैब में भी बदलाव की संभावना है। वहीं, सरकार की ओर से कुछ नई स्कीम की घोषणाएं भी की गई हैं।
यह भी पढ़ें … मूंगफली वाले को मिला टिकट, चुनाव मुक़ाबला हुआ अब और भी रोचक – unique 24 news
बजट से जुड़ी कुछ अहम बातें
-12 लाख रुपये तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं।
-खिलौना सैक्टर के लिए विशेष स्कीम लाने की बात कही गई है।
-पांच लाख SC और ST महिलाओं को नई स्कीम का लाभ मिलेगा।
-22 लाख लोगों को लेदर इंड्रस्ट्री से रोजगार मिलेगा।
-स्टॉर्ट-अप के लिए अब 10 करोड़ रुपये तक के लोन की सुविधा।
-भारतीय भाषा में डिजिटल पुस्तकें होंगी।
– IIT पटना पे विस्तार किया जाएगा।
-उड़ान योजना से हैलीपेड विकसित किए जाएंगे।
-पटना एयरपोर्ट को विकसित किया जाएगा।
-बिहार के लिए ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट की घोषणा।
-उड़ान योजना से 120 नए एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा। मिडिल क्लास को मिलेगा
फायदा।
-होम स्ट बनाने के लिए मुद्रा लोन की घोषणा।
-चुनिंदा पर्यटकों को वीजा मुफ्त मिल सकेगा।
-नेशनल जीयो स्पेशल मिशन लागू होगा। म्यूजियम को इस मिशन से जोड़ा जाएगा।
-निर्यात के लिए एक्पोर्ट प्रमोशन सेंटर खोले जाएंगे।
-रिसर्च के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की घोषणा।
-नया इनकम टैक्स बिल अगले सप्ताह पेश होगा।
-इंश्योरेंस सेक्टर में FDI 75 % से बढ़ाकर 100 % तक किया जाएगा।
-सेंट्रल KYC रजिस्ट्री बनाई जाएगी।
-अप्रत्यक्ष कर को कम करने की घोषणा, जिससे आम आदमी को फायदा मिला।
-50 हजार सस्ते मकान बनाए जाएंगे।
-मेडिकल उपकरण सस्ते होंगे।
-कैंसर से जुड़ी दवाएं सस्ती होंगे।
-ईवी बैट्री पर छूट का ऐलान।
-82 सामानों से सेस हटाया गया।
-चमड़े से आयात शुल्क हटाया गया, जिससे बाजार में चमड़ा होगा सस्ता।
-LED/LCD सस्ते होंगे।
-इलेक्ट्रिक गाड़ियां होंगी सस्ती।
-भारत में बने कपड़े सस्ते होंगे। बुनकरों द्वारा बनाए गए कपड़ों भी सस्ते मिलेंगे।
-भारत में मोबाइल फोन सस्ते किए जाएंगे।
-6 जीवन रक्षक दवाएं सस्ती होंगी।
-लीथियम बैट्री पर छूट मिलेगी।
-कानूनों को आसान बनाया जाएगा।
-नया इनकम टैक्स बिल बहुत साफ होगा, जिससे टैक्स भरने में आसानी होगी।
-टीडीएस को और तार्किक बनाया जाएगा। इसकी सीमा को दोगुना किया जाएगा।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….