वेब-डेस्क :- मच्छरों का काटना एक ऐसी समस्या है, जिससे हर कोई परेशान रहता है। गर्मी का मौसम आ रहा है, और इस दिन में तो मच्छर खासतौर पर अधिक सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में आपने अक्सर कुछ लोगों से सुना होगा कि ‘मुझे ही मच्छर ज्यादा क्यों काटते हैं?’। या फिर कभी आपको ऐसा लगता है कि मच्छरों को आपसे कुछ ज्यादा ही दुश्मनी है, आप बैठे हैं बगल में आपके मित्र भी बैठे हैं, पर मच्छर उनको कम आपको काटना ज्यादा पसंद करते हैं, साथ ही मच्छरों का झुंड आपके आसपास अधिक मंडराता है। दरअसल, यह कोई संयोग नहीं है, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण छिपे हैं। मच्छरों की पसंद को प्रभावित करने वाले कई कारक होते हैं, जैसे शरीर की गंध, रक्त समूह, तापमान और यहां तक कि आप क्या खाते हैं। आइए जानते हैं कि मच्छरों की यह ‘पसंद-नापसंद’ कैसे काम करती है और इसके पीछे का विज्ञान क्या कहता है।
मच्छर इंसानों को ढूंढने के लिए कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) का सहारा लेते हैं यानी जो हम सांस छोड़ते हैं वो उसे ही महसूस करते हैं। जिन लोगों के शरीर से ज्यादा CO2 निकलती है, जैसे कि बड़े लोग या अधिक कद काठे वाले लोग, मच्छर उन्हें अधिक निशाना बनाते हैं।
यह भी पढ़े ….
UPI पेमेंट में समस्याएं ? सतर्कता और सही जानकारी से पाए सफल ट्रांजैक्शन – unique 24 news
करीब 5 से 15 मीटर की दूरी से मच्छरों को इंसान दिखने लगते हैं। इंसानों के करीब तक पहुंचने के लिए वे अपने विजुअल्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं जब वे हमारे शरीर के बिल्कुल नजदीक पहुंच जाते हैं, तो शरीर की गर्मी को भांप कर वे निश्चित करते हैं कि व्यक्ति को काटना है या नहीं।
हमारी त्वचा से निकलने वाली गंध भी मच्छरों को आकर्षित करती है। पसीने में मौजूद लैक्टिक एसिड, यूरिक एसिड और अमोनिया जैसे रसायन मच्छरों के लिए ‘न्योता’ का काम करते हैं। हर इंसान की त्वचा की गंध अलग होती है, जो जीन और बैक्टीरिया पर निर्भर करती है। इसलिए जिसकी शरीर से अधिक गंध आती है मच्छर पहले उन्हें ही काटना पसंद करते हैं।
इस ब्लड ग्रुप के लोगों को अधिक काटता है मच्छर
क्या आप जानते हैं कि आपका रक्त समूह भी मच्छरों की पसंद को प्रभावित करता है? कई शोध बताते हैं कि ‘O’ रक्त समूह वाले लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं, जबकि ‘A’ रक्त समूह वाले लोगों को मच्छर कम पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मच्छर कुछ रक्त समूहों में मौजूद रसायनों को ज्यादा पहचानते हैं।
शरीर का तापमान और पसीना
मच्छर अधिक तापमान वाले शरीर की ओर आकर्षित होते हैं। जिन लोगों का तापमान अधिक होता है या जिन्हें पसीना अधिक होता है, मच्छर भी उन्हें ही काटना पसंद करते हैं। यही वजह है कि गर्मियों में या व्यायाम के बाद मच्छर अधिक काटने लगते हैं। पसीने के साथ निकलने वाली नमी और गंध मच्छरों को पास बुलाती है। हालांकि यह पूरी तरह तय नहीं करता कि आपको मच्छर काटेंगे या नहीं, लेकिन यह एक बड़ा कारण जरूर है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….