
कई रिसर्च और स्टडीज में यह बात साबित हो चुकी है महिलाओं औऱ पुरुषों के बीच शारीरिक के साथ-साथ मेटाबॉलिक अंतर भी होते हैं। अब चूंकि महिलाओं का शरीर पुरुषों से अलग होता है लिहाजा उनकी न्यूट्रिशन से जुड़ी जरूरतें भी पुरुषों से अलग होंगी। लिहाजा हम आपको बता रहे हैं उन 8 फूड आइटम्स के बारे में जिन्हें हर महिला को अपनी डायट में जरूर शामिल करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से वे रह सकेंगी हमेशा फिट और हेल्दी…
यह भी पढ़े- https://unique24cg.com/there-will-be-33-districts-in-chhattisgarh-from-september-9/
दूध
दुनियाभर की महिलाओं को एक समस्या जो अक्सर परेशान करती है वह है- कैल्शियम की कमी। लिहाजा हर उम्र की महिलाओं को दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। दूध कैल्शियम का तो बेहतरीन सोर्स है ही, अगर इसे विटमिन डी के साथ मिलाकर पिया जाए तो हड्डियों से जुड़ी समस्या ऑस्टिपोरोसिस से दूर रहने में भी मदद मिलती है। इतना ही PMS के लक्षणों को कम करने में भी दूध मददगार है।
हमें instagram पर फ़ॉलो करें…..👉 unique24cg.com (@unique24cg) • Instagram photos and videos
ओट्स
कई पोषक तत्वों से भरपूर ओट्स महिलाओं की सेहत के लिए बेहतरीन माना जाता है। ओट्स डाइजेशन के लिए अच्छा होता है, आपके दिल को स्वस्थ रखता है, ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल में रखता है और साथ ही ओट्स में विटमिन बी6 भी होता है जो पीरियड्स के दौरान होने वाले मूड स्विंग्स और PMS के लक्षणों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ओट्स में फॉलिक ऐसिड होता है लिहाजा गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। यह होने वाले बच्चे में किसी भी तरह की शारीरिक गड़बड़ी से बचाता है।
हमें Twitter पर फ़ॉलो करें…..👉 (1) Unique 24 CG (@Unique24CG1) / Twitter
अखरोट
वॉल्नट्स यानी अखरोट में ओमेगा-3 फैटी ऐसिड, ऐंटिऑक्सिडेंट और फाइटोस्टेरॉल पाया जाता है और ये तीनों ही चीजें ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करती हैं। ओमेगा-3 की अधिकता की वजह से अखरोट हड्डियों की सेहत, आर्थराइटिस औऱ डिप्रेशन को दूर करने में भी मददगार है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें 👇