Site icon unique 24 news

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने किया परशुराम जन्मोत्सव पर प्रसाद वितरण

रायपुर :- वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद ने भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा द्वारा प्रातः 11.00 बजे प्रदेश कार्यालय, प्रोफेसर कालोनी, रायपुर में विधि विधान से पूजा अर्चना व आरती कर हर्षोल्लास के साथ मनाया. साथ ही भगवान श्री परशुराम जी की सीख – जीवन में शस्त्र और शास्त्र दोनों ही उपयोगी हैं, का स्मरण किया.

यह भी पढ़े …मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नक्सल हिंसा पीड़ितों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

प्रतिवर्ष अनुसार वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन युवा विंग अध्यक्ष अविनय दुबे एवं राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा के द्वारा शाम 5.00 शहर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक में प्रसाद एवं शीतल पेय का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम में पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, कांग्रेस शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के आतिथ्य में हुआ.


भगवान श्री परशुराम जी के पूजा, आरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, प्रदेश महासचिव सुनील ओझा, संभागीय अध्यक्ष नितिन झा, अभिषेक त्रिपाठी, रवि शर्मा, सुमन मिश्रा, राकेश पाण्डेय, राघवेन्द्र पाठक, सतीश शर्मा, उमेश शर्मा, विकास तिवारी, पंकज मिश्रा, नितिन शर्मा, स्वप्निल शर्मा, सुयश शर्मा, अंकुर ओझा आदि विप्रजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version