Site icon unique 24 news

दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी, कीमत आठ लाख रुपये से भी ज्यादा

वेब-डेस्क :- पृथ्वी पर कई दुर्लभ प्रजाति के पेड़ पौधे पाए जाते हैं। इनमें कुछ की लकड़ियां अविश्वसनीय रूप से काफी महंगी होती हैं। आमतौर पर चंदन की लकड़कियों को ही महंगा माना जाता है, जिसकी कीमत 18 से 25 हजार रुपये किलो होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी लकड़ी भी है, जो चंदन की लकड़ी से कई गुना ज्यादा महंगी है। इस लकड़ी को खरीदने से पहले बड़े से बड़े अमीर भी दो से चार बार जरूर सोचेंगे।

अगर आप नहीं जानते हैं कि वह कौन सी लकड़ी है तो हम आपको अपनी खबर में बताते हैं।

इस पेड़ का नाम अफ्रीकी ब्लैकवुड (डालबर्गिया मेलानोक्षाइलॉन) है। इसकी एक किलो लकड़ी की  कीमत 10 हजार डॉलर है यानी भारतीय रुपये के हिसाब से आठ लाख रुपये से भी ज्यादा है।

यह भी पढ़े …

दिग्वेश राठी ने जोश में गवाया होश, बीसीसीआई ने लगाया जुर्माना

अफ्रीकी ब्लैकवुड धरती पर मौजूद सबसे कीमती सामग्रियों में से एक है। इतने में तो एक अच्छी खासी कार खरीद सकते हैं। अफ्रीकी ब्लैकवुड बेहद दुर्लभ प्रजाति का पेड़ है, जो बेहद धीरे-धीरे बढ़ता है। अफ्रीकी ब्लैकवुड पेड़ धरती पर बेहद कम हैं यानी यह दुर्लभ हैं। इनकी ऊंचाई लगभग 25 से 40 फीट होती है। अफ्रीकी ब्लैकवुड मध्य और दक्षिणी अफ्रीका के 26 देशों में पाए जाते हैं।  ये सूखे स्थानों पर ही ज्यादातर मिलते हैं। वैसे तो इस पेड़ को पूरी तरह तैयार होने में कीरब 60 साल का समय लगता है, लेकिन केन्या और तंजानिया जैसे देशों में इसके लकड़ी की अवैध तस्करी की वजह से समय से पहले इन पेड़ों को काट लिया जाता है। इससे ब्लैकवुड की संख्या में भारी कमी आई है, जिसकी वजह से ये दुर्लभ हो गए हैं।

अफ्रीकी ब्लैकवुड की लकड़ी का ज्यादातर इस्तेमाल शहनाई, बांसुरी और गिटार जैसे संगीत वाद्ययंत्र बनाने के काम में होता है। इसके अलावा इस लकड़ी से मजबूत और टिकाऊ फर्नीचर भी बनाए जाते हैं, लेकिन वो काफी महंगे होते हैं। इतने महंगे कि उन्हें खरीदना आम लोगों के बस की बात नहीं है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version