रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इनसे पहले छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा थे, जिनका कार्यकाल 3 फरवरी की शाम 5 बजे समाप्त हो गया। राज्य सरकार ने तुरंत नए डीजीपी की नियुक्ति की और अब इनकी जगह IPS अरुण लेंगे ।
IPS अधिकारी अरुण देव गौतम
अरुण देव गौतम एक अनुभवी आईपीएस अधिकारी हैं। वे छत्तीसगढ़ पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वे अपने सख्त प्रशासन कार्यवाही और अपराध नियंत्रण करने के लिए जाने पहचाने जाते हैं। अरुण देव गौतम 1992 बैच के अफसर हैं, वो 6 जिलों के SP रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, कई अधिकारियों के नाम दिल्ली यूपीएससी को भेजे गए थे, जिसके बाद ही उनके नाम का ऐलान किया गया है।
यह भी पढ़ें… https://unique24cg.com/souths-new-film-thandel-sushma-swarajs-tireless-efforts-released/
अरुण देव गौतम हो चुके है कई बार सम्मानित
अरुण देव गौतम तेज तरार IAS अधिकारी हैं और उन्हें उनके कामों के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है। साल 2002 में संघर्षग्रस्त को सोवा में सेवा देने के लिए IAS अरुण देव गौतम को संयुक्त राष्ट्र पदक से नवाजा गया है था। इसके अलावा सराहनी सेवाओं के लिए साल 2010 में भारतीय पुलिस पदक और साल 2018 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….